प्यार में भरोसेमंद होती है नीला रंग पसंद करने वाली लड़कियां, हमेशा देती है पार्टनर का साथ

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 02:41 PM (IST)

माना जाता है कि राशि व जन्म तारीख की तरह किसी की पसंद भी बहुत मायने रखती है। इससे सामने वाले का स्वभाव कुछ हद तक पता चलता है। वहीं बात रंगों को की करें तो इस मामले में हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है। खासतौर पर लड़कियों का लाल व गुलाबी रंग फेवरेट माना जाता है। इसके साथ ही लड़कों को ज्यादातर नीला पसंद होता है। मगर कई लड़कियों को भी लड़कों की तरह नीला जल्दी अट्रैक्ट करता है। ऐसे में यह रंग उनका भी फेवरेट बन जाता है। तो आइए आज हम आपको ब्लू यानी नीला रंग पसंद करने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...

मिलनसार व खुशमिजाज 

नीला रंग पसंद करने वाली लड़कियां मिलनसार व खुशमिजाज होती है। अपने इस गुण के चलते ये जल्दी ही सामने वाले का दिल जीत लेती है। 

भरोसेमंद 

ये लड़कियां अपने सरल व मिलनसार नेचर से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। साथ ही ये हर किसी के साथ प्यारभरा रिश्ता रखती है। साथ ही किसी भी हालत में ये सामने वाले पर बना खुद का भरोसा टूटने नहीं देती है। ऐसे में ये लड़कियां एकदम भरोसे के लायक होती है।   

प्यार के मामले वफादार 

नीला रंग पसंद करने वाली लड़कियां प्यार के मामले ईमानदार होती है। ये जिसके साथ रिश्ते में जुड़ी है अपनी पूरी उम्र उसके नाम लगा देती है। पार्टनर का बखूबी ध्यान रखने के साथ ये उनका हर हाल में साथ देती है। 

हर काम में परफेक्ट 

इन लड़कियों को चीजों को साफ और व्यवस्थित रखना अच्छा लगता है। अपने इसी गुण के चलते ये हर काम में एकदम परफेक्ट होती है। 

आत्मविश्वासी 

नीला रंग पसंद करने वाली लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती है। ये जीवन में किसी भी बात का परिस्थिति से डरने की जगह पर पूरी निरडरता व आत्मविश्वास से फैसला लेती है। 

आत्मनिर्भर

वहीं इन लड़कियों को जल्दी किसी की मदद लेना अच्छा नहीं लगता है। ये जिंदगी में हर चीज खुद की बदौलत हासिल करने में विश्वास रखती है। 

स्वभाव से सरल 

ये लड़कियां अपनी जिंदगी को सरलता से जीना पसंद करती है। ये किसी भी चीज में जल्दबाजी या लड़ने से दूर ही रहती है। 

लग्जरी लाइफ जीना पसंद

इन लड़कियों को लग्जरी चीजों का बेहद शौक होता है। वहीं इन्हें महंगी और आकर्षक चीजें गिफ्ट करके जल्दी इंप्रेस किया जा सकता है। इसके अलावा इन्हें खुद अगर कोई चीज पसंद आ जाएं तो ये उसे लेकर ही सांस लेती है। 

Content Writer

neetu