आत्मविश्वासी होती है 8 तारीख में जन्मीं लड़कियां, जानिए इनकी अन्य खूबियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 06:19 PM (IST)

हर कोई एक-दूसरे से अलग होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का कारण व्यक्ति पर उसकी राशि की तरह जन्म तारीख का पड़ा प्रभाव भी होता है। वहीं कोई स्वभाव से तेज तो कई मिलनसार होते हैं। ऐसे में आज हम आपको किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख में जन्मीं लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताएंगे। इन सब का मूलांक 8 माना जाता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आत्मविश्वासी व हार न मानने वाली

इनके जीवन में कई कठिनाइयां होने के बावजूद भी ये आत्मविश्वासी होती है। साथ ही ये जीवन में हार मानने की जगह पर परिस्थिति का डट कर सामना करती है। ऐसे में ये जीवन की कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर जाती है।

दिल की साफ

ये लड़कियां बात को मन में रखने की जगह सीधे सामने वाले को कहने में विश्वास रखती है। ये किसी के कुछ गलत कहने या करने पर उसका विरोद्ध करने से कतराती नहीं है।

रहस्मयी और दूसरों को जल्दी समझने वाली

8 तारीख में जन्मीं लड़कियां थोड़ी सहस्यमयी स्वभाव की होती है। ऐसे में इन्हें हर कोई जल्दी समझ नहीं पाता है। मगर ये सामने वाले के दिल व दिमाग में क्या चल रहा है इसे बखूबी समझ लेती है।

सुलझी हुई व भरोसेमंद

ये लड़कियां बेहद ही सुलझी हुई होती है। इन्हें बिना मतलब बहस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इसके साथ ये अपने हर रिश्ते को पूरे विश्वास के साथ निभाती है। किसी को धोखा देने के बारे में ये सपने में भी नहीं सोचती है।

रोमांटिक लव लाइफ

ये लड़कियां रोमांटिक व केयरिंग होती है। ऐसे में ये पार्टनर की खुशी की अच्छे से ध्यान रखती है। इसके साथ ये अपने रोमांटिक नेचर से जल्दी ही पार्टनर का दिल जीत लेती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है।


सोच- समझकर फैसला लेने वाली

ये किसी भी काम में जल्दबाजी करने की जगह समझदारी से फैसला लेती है। ऐसे में ये हर बात को गहराई से समझकर फैसलता लेती है।

स्वभाव से धार्मिक

8 तारीख में जन्मीं लड़कियां बेहद धार्मिक होती है। ये दिन की शुरूआत से लेकर रात तक सब ईश्वर को ध्यान में रखकर ही करती है।

जीवन में कठिनाओं का सामना करने वाली

कई गुणों की मालिक होने के बावजूद भी इन लड़कियों को जीवन में समस्याएं झेलने पड़ती है। इनके बारे में कहा जा सकता है कि ये इनका जीवन संघर्षमयी होता है।

 

Content Writer

neetu