मेहनत में विश्वास रखती है इस तारीख जन्मीं लड़कियां!

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 12:34 PM (IST)

स्वभाव से हर कोई दूसरे से अलग होता है। ऐसे में वे अपनी काबिलियत, बात करने के ढंग, सोच- विचार आदि से दूसरों से अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर किसी का यह स्वभाव उसकी राशि व जन्म तारीख पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। ऐसे में जन्म की तारीख भी किसी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज को बयां करने का काम करती है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए तारीख 9 में जन्मीं लड़कियों के पाई जाने वाली खूबियों के बारे में बताते हैं...

मेहनती

अपने काम को पूरी मेहनत व लगन से करने वाली ये लड़कियां जिंदगी में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। ऐसे में अपनी कड़ी मेहनत से ये नामुमकिन को भी मुमकिन करके ही सांस लेती है। 

अरेंज मैरिज में रखती है विश्वास 

ये लड़कियां लव की जगह अरेंज मैरिज में विश्वास रखती है। साथ ही स्वभाव से गुस्सैल होने के नाते ये लड़कियां ज्यादा देर तक किसी से अच्छा संबंध नहीं बना पाती है। ऐसे में ये इनकी शादी अरेंज होने की संभावना अधिक रहती है। 

परिवार को अहमियत देने वाली

अपने परिवार को लेकर ये लड़कियां काफी केयरिंग स्वभाव की होती है। इनके लिए अपनों की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। साथ ही परिवार को ज्यादा अहमियत देने के चलते ये उनसे अपने दिल की बात करना सही समझती है। साथ ही अपने पार्टनर व घर वालों की खुशियों का बखूबी तरीके से ध्यान रखती है।

खुले विचारों वाली

ये लड़कियां स्वभाव से खुले व मोर्डन ख्यालों की होती है। इन्हें किसी बंदिश में रहने की जगह स्वतंत्रता से जिंदगी जीना पसंद होता है। इन लड़कियों को बिना किसी की रोक-टोक के रहना सही लगता है। 

जल्दबाजी में करती है फैसले

9 तारीख में जन्मी लड़कियों की कमी होती है कि ये किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचने की जगह जल्दबाजी में फैसले लेती है। इसके इसी नेचर के कारण इन्हें कई बार अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

गुस्सैल 

9 तारीख में जन्मी लड़कियां का गुस्सा हमेशा नाक पर ही रहता है। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। ऐसे में इनके इस नेचर के कारण इनके करीबी इनसे दूर होने लगते हैं। 

स्पष्टवक्ता

ये लड़कियां स्पष्टवक्ता होती है। ऐसे में किसी भी बात को दिल में रखने की जगह सामने वाले को कहने में विश्वास रखती है। 

उत्साहित

जीवन में चाहे जितनी मर्जी परेशानियां हो मगर ये लड़कियां हमेशा खुद को उत्साहित करती रहती है। ये किसी बात या स्थिति से घबराने की जगह खुद को उत्साहित करके जीत हासिल करके ही मानती है। 


आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Content Writer

neetu