स्वभाव से जुनूनी होती है इस राशि की लड़कियां!

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 01:39 PM (IST)

हम सभी पर हमारी राशि का असर पड़ता है। इससे हमें अपने स्वभाव के साथ आने वाले जीवन के बारे में बहुत कुछ पता कर सकते है। वैसे तो हम आपको आएदिन किसी न किसी राशि की लड़कियों के स्वभाव व उनमें पाए जाने वाले गुणों के बारे है। तो चलिए आज हम आपको मिथुन राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं...

खूबसूरत व आकर्षित 

बात मिथुन राशि की लड़कियों की खूबसूरती की करें तो ये बेहद ही आकर्षित होती है। दिखने में ये लड़कियां लंबी, पतली नाक, लंबी बाहें, तीखी ठुड्डी वाली होती है। इनकी आंखों में एक अलग ही तेज दिखाई देता है। ऐसे में हर कोई इनसे जल्दी ही अट्रेक्ट हो जाता है। 

नई चीजों को जानने वाली

इस राशि की लड़कियों को नई- नई चीजों को जानना व करना बेहद पसंद होता है। दिमाग तेज होने से किसी भी चीज को जल्दी समझने में सक्षम होती है। ऐसे में ये लड़कियां पेंटर, काउंसलर, टीचर, डॉक्टर बन सकती है।

जिद्दी व जुनूनी

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से जिद्दी व जुनूनी किस्म की होती है। ऐसे में ये जिस चीज को पाने की चाह रखती है, उसे हासिल करके ही मानती है। साथ ही इन्हें हर चीज में सोचना अच्छा लगता है। ऐसे में ये अपने सवालों का जवाब ढूंढने में सक्षम होती है।

बातें करने में माहिर 

ये लड़कियां आम सी बात को भी इतने बखूबी ढंग से पेश करती है कि सामने वाला इन्हें सुनने को मजबूर हो उठता है। मगर इसके विपरित जहां बात दूसरों को सुनने की आती है। ये उन्हें सुनने व समझने में समय लेती है। ऐसे में इसे इनकी एक कमजोरी कहा जा सकता है।  

चीजों को अपने हिसाब से बदलने वाली

ये लड़कियां किसी काम के बारे में दूसरे को मना करने पर भी उसे अपने हिसाब से करना सही समझती है। ऐसे में इसे इनकी एक कमजोरी की तरह लिया जा सकता है। 

बेबाक किस्म की

ये लड़कियां किसी बात को लेकर चुप रहने की जगह बेबाक होकर बोलने में विश्वास रखती है। ये एकदम स्पष्ट वक्ता की तरह अपनी बात को दूसरों के आगे पेश करना पसंद करती है। 

दूसरों को खुशी देने वाली 

हर समय खुश रहने वाली ये लड़कियां दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। साथ ही दूसरों को खुश कर इन्हें अंदर से खुशी का अहसास होता है। साथ ही इनकी कपंनी में रहना वाला कभी भी बोर नहीं होता है। ये अपनी बातचीत और हंसमुख नेचर से सभी का मूड अच्छा रखती है। 

कम होते है दोस्त

मिलनसार व हंसमुख स्वभाव की होने के बावजूद भी इनकी दोस्तों की लिस्ट छोटी और दुश्मनों की लंबी होती है। असल में, लोग इनसे जलते हैं। इसके लिए इन्हें जीवन के हर मोड़ पर अलर्ट रहने की जरूरत होती है। मिथुन राशि की लड़कियों की कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों से खूब बनती है। वहीं मेष, कर्क, वृश्चिक राशियों के लोगों से अक्सर इनके मतभेद रहते हैं। 

कुंभ राशि के लोगों से पटती है खूब 

कुंभ राशि के लोगों से इनका एक अलग ही कनेक्शन होता है। दोनों ही एक- दूसरे को अच्छे से समझते है। साथ ही इनकी पसंद- नापसंद में भी काफी हद तक मेल पाया जाता है। इनकी आपस में खूब पटने से ये दोनों बेस्ट लाइफ पाटर्नर बन सकते हैं। 

रोमांटिक

बात इनकी लव लाइफ की करें तो ये लड़कियां बेहद ही रोमांटिक किस्म की होती है। प्यार के मामले में ये अपने साथी के साथ दिल से रिश्ता निभाती है। जीवनसाथी की खुशी व उसकी जरूरतों का अच्छे से ध्यान रखती है।

करियर में करती है संघर्ष 

पैसों की तो मिथुन राशि की लड़कियों को कभी भी कमी नहीं आती है। मगर बात इनके करियर की करें तो इस मामले में ये ज्यादा लक्की नहीं होती है। इन्हें जीवन में किसी भी मुकाम को पाने के लिए बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है। 

जल्दबाजी में लेती है फैसला 

वैसे तो ये लड़कियां अपनी जिंदगी को अच्छे से एन्जॉय करती है। मगर बहुत बार उतावलेपन के चक्कर में ये अक्सर चीजों को गलत कर बैठती है। ऐसे में ये बिना मतलब ही मुसीबतों को न्योता दे बैठती है। 
 

Content Writer

neetu