दमदार पर्सनैलिटी की होती है D नाम की लड़कियां, जानिए अन्य खूबियां

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 02:52 PM (IST)

हर किसी के नाम का पहला अक्षर उन पर अपना गहरा असर डालता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इससे व्यक्ति के स्वभाव, पसंद, नापसंद व आने वाले कल के बारे में कुछ हद तक पता चलता है। वहीं आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। तो आइए आज हम आपको अंग्रेंजी के 'D' अक्षर की लड़कियों के बारे में बताते हैं। ये लड़कियां दमदार पर्सनैलिटी की मालिक होने के साथ बेहद ही भरोसेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

दमदार पर्सनैलिटी

D अक्षर की लड़कियां दिखने में बेहद ही आर्कषित व खूबसूरत होतीहै। ऐसे में इनकी दमदार पर्सनैलिटी को देकर हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। साथ ही इनसे बात करने व दोस्त बनने की कोशिश करता है। 

भरोसेमंद 

भले ही ये गुस्से वाली होती है। मगर इन पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है। ये खुशी हो या दुख हर हाल में अपने दोस्तों व परिवार का साथ निभाती है। 

मेहनती

इस अक्षर से शुरू होने वाली लड़कियां बहुत ही मेहनती होती है। ऐसे में ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान लगा देती है। साथ ही जिंदगी में अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करती है। 

अपनी मर्जी करने वाली

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद जिद्दी होने के कारण अपने मुताबिक ही काम करना सही समझती है। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ये किसी पर विश्वास करने की जगह खुद पर भरोसा रखती है। ऐसे में इन्हें सेल्फ मेड कहना गलत न होगा।

तेज दिमाग की मालिक 

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में इन्हें बेवकूफ बनाना किसी के बस की बात नहीं है। साथ ही इनके मन में क्या चल रहा है इसके बारे में कोई आसानी से पता नहीं लगा सकता है। 

परिवार को सबसे अधिक मायने देने वाली 

D अक्षर की लड़कियों के लिए उनका जीवनसाथी व परिवार सबसे आगे होते हैं। ऐसे में ये फैमिली की हर छोटी-बड़ी खुशी का बखूबी ध्यान रखती है। 

ज्यादा बोलने वाली

ये लड़कियां बातूनी किस्म की होती है। इसी कारण ये सामने वाले को जल्दी ही अपनी बातों से इंप्रेस कर लेती है। इनके इस गुण के चलते D इनकी फ्रेंड लिस्ट बेहद लंबी होती है। 

स्वभाव से गुस्सैल 

जिद्दी होने के साथ ये लड़कियां बहुत गुस्से वाली होती है। अगर इन्हें एक बार गुस्सा आ गया तो ये किसी की बातों को सुनना पसंद नहीं करती है। भले गलती इनकी ही हो। 

एक बार जरूर खाती है प्यार में धोखा

बात इनके प्यार की करें तो ये भले ही अपने रिलेशनशिप में सीरियस हो। ये खुद को पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। मगर फिर भी इन्हें प्यार में एक बार धोखा जरूर मिलता है। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

neetu