दिल जीतने में माहिर 'B' नाम की लड़कियां, जानिए कुछ और दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 03:30 PM (IST)

नाम का पहला अक्षर व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसके नेचर के बारे में भी बताता है। इससे किसी की पसंद-नापसंद आदि के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। वैसे तो हम आपको आएदिन राशि, जन्म का महीना व तारीख के हिसाब से किसी का स्वभाव बताते ही रहते हैं। मगर आज हम आपको अंग्रेजी के 'B' अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे...

रिश्तों को अहमियत देनी वाली 

ये लड़कियां स्वभाव से केयरिंग व भावुक होती है। ऐसे में ये अपनी फैमिली व रिश्तों को बेहद महत्व देती है। यहां तक कि ये अपनों की खुशी के लि कुछ भी करने को तैयार रहती है। 

निडर और मेहनती

ये लड़कियां हर चीज व परिस्थिति का निडरता से सामना करती है। साथ ही एक बार ये जो ठानती है उसे अपनी मेहनत से हासिल करके ही मानती है। 

PunjabKesari

दिल जीतने में माहिर

'B' नाम वाली लड़कियां अपने मेहनती व केयरिंग नेचर से जल्दी ही सभी का दिल जीत लेती है। साथ ही हर किसी के सामने अच्छे से रहना ही पसंद करती है। 

नेचर लवर 

इस लड़कियों को प्राकृति से बेहद प्यार होता है। इन्हें हरियाली, पहाड़ व अलग-अलग शहरों में घूमना और उनके बारे में जानना पसंद होत है। इसके अलावा इन्हें सोशल कामों में हिस्सा लेना अच्छा लगता है।

प्यार में जल्दी पड़ने वाली

ये लड़कियां जल्दी ही सामने वाले से अट्रैक्ट हो जाती है। ऐसे में ये प्यार की खातिर खुद को और भी बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं। ये जिसे भी पसंद करती है, उसे अपने जीवनसाथी के रुप में देखने लगती है। वहीं साथी पर बहुत ज्यादा विश्वास करने पर इन्हें धोखा मिलने के भी चांचिस होते हैं। 

PunjabKesari

प्यार को देती है अहमियत 

'B' नाम की लड़की किया प्यार को बेहद अहमियत देती है। ये अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। वहीं किसी से एक बार धोखा मिलने पर ये अपनी पूरी जिंझती उसी बात से जूझती रहती है। ऐसे में इनका लाइफ पार्टनर खुद को लक्की समझ सकता है। साथ ही उन्हें भी चाहिए कि वे ईमानदारी से इनसे साफ रिश्ता निभाएं। 

अपनी मर्जी की मालिक 

'B' नाम की लड़कियां मूडी नेचर की होती है। कई बार ये किसी बड़ी बात को भी अनदेखा कर देती है। वहीं दूसरी ओर कई बार छोटी सी बात भी इनके लिए बहुत मायने रखती है। 

शर्मीली 

नेचर से शर्मीली होने से ये जल्दी दोस्त नहीं बान पाती है इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट छोटी होती है। साथ ही ये अपने बारे में जल्दी किसी को बताना पसंद नहीं करती है। यहां तक इनके बहुत से राज ऐसे होते हैं, जो इनके करीबी भी नहीं जानते हैं। 

इमोशन्स पर कंट्रोल रखने वाली 

'B' नाम की लड़कियों का अपने इमोशन्स पर पूरा कंट्रोल होता है। भले ही इनके दिल में किसी के लिए नफरत या प्यार हो मगर ये चेहरे से इमोशन्स को जाहिर नहीं होने देती है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static