इन गुणों की मालिक होती हैं अप्रैल में जन्मीं लड़कियां, समाज में बनाती हैं अलग पहचान!

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 01:05 PM (IST)

साल का चौथा यानि अप्रैल का महीना शुरु हो गया है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस माह में पैदा हुई लड़कियां बेहद जुनूनी, खूबसूरत व रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। पार्टनर का ख्याल इन लड़कियों को बखूबी रखना आता हैं। ऐसे में इनकी लव लाइफ काफी स्मूद चलती हैं। चलिए जानते हैं इस महीने में पैदा हुई लड़कियों के बारे में...

स्वभाव से जिद्दी

इस महीने में पैदा हुई लड़कियां स्वभाव से जिद्दी होती हैं। ये किसी के मुताबित चलने की जगह अपनी मर्जी करना पसंद करती हैं।

जुनूनी

अप्रैल में पैदा हुई लड़कियां जुनूनी किस्म की होती हैं। ये जिस का काम को करने की ठानती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। वहीं स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग, राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाबी हासिल करती हैं। करियर में जल्दी तरक्की पाने के साथ ये समाज में खूब नाम कमाती हैं।

PunjabKesari

फैशनिस्ता

अप्रैल में जन्मीं लड़कियां बेहद खूूबसूरत होती हैं। वहीं ये अपने रंग-रूप का ज्यादा ध्यान रखते हैं। ये फैशन के मुताबित चलती हैं। इसलिए लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस होकर इनका दोस्त बनने की कोशिश करते हैं।

दोस्ती निभाने में माहिर

ये लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज व मिलनसार होती हैं। ये अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ खूब बनाकर रखती हैं। साथ ही ये लड़कियां अपनी मित्र मंडली में एक अलग पहचान बनाती हैं।

रोमांटिक

ये लड़कियां रोमांस के मामले में काफी आगे होती हैं। ये पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इनकी लव लाइफ अच्छी बीतती हैं।

PunjabKesari

कला व प्रकृतिप्रेमी

ये लड़कियां कला में बेहद दिलचस्पी रखती हैं। इन्हें नई-नई चीजें जानने की जिज्ञासा होती हैं। इसके अलावा ये लड़कियां को प्रकृति से गहरा लगाव होता है। इन्हें खुली व शांत जगह पर घूमना अच्छा लगता है।

एडवेंचर की शौकीन

ये लड़कियां एडवेंचर की शौकीन होती हैं। इनमें मानसिक और शारीरिक ऊर्जा काफी होती हैं। ऐसे में ये अलग-अलग जगहों पर घूमकर या दिनभर काम करके भी तरोताजा रहती हैं।

होते हैं ये दोष

बात अप्रैल में जन्मीं लड़कियों के दोषों की करें तो इन्हें दूसरों की जिंदगी में झाकना अच्छा लगता हैं। इनकी इस आदत के कारण अक्सर इनके अपने इनसे नाराज हो जाते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static