आईने से भी होता है किस्मत का कनेक्शन, घर पर लगाने से पहले इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 01:36 PM (IST)

वास्तु अनुसार, हमारे घर की दिशाओं के साथ आसपास का सामान भी असर डालता है। हर चीज वास्तु मुताबिक होने से घर में सुख-समृद्धि व बरकत बनी रहती है। वहीं वास्तु नियमों को अनदेखा करने से जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वहीं घर पर लगा आईना भी हम पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालता है। गलत दिशा व जगह पर लगा शीशा जीवन में कठिनाइयां पैदा कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर की सुख-समृद्धि के लिए आईने से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताते हैं...

इस दिशा पर लगाएं आईना

आईना हमेशा घर की पूर्व या उत्तरी दीवार पर लगाएं। साथ ही इसे ऐसे लगाएं कि आईना देखने वाले चेहरा भी इसी ओर (पूर्व या उत्तर) हो। वास्तु अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ​‌ 

ऐसे आईना लगवाने से बचें

वास्तु अनुसार घर पर लगा शीशा हम पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालता है। इसलिए इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही टूटा, धुंधला आईना लगाने से बचें।

बेडरूम में आईना ऐसे लगाएं

वैसे तो वास्तु अनुसार शीशा बेडरूम में लगाने से बचना चाहिए। मगर आप फिर भी इसे लगाना चाहती है तो ध्यान रखें कि इसे बेड के ठीक सामने न लगाएं। अगर आपका आईना बेड के सामने है तो सोने से पहले बेड को ढक दें। असल में सोते समय शीशे में परछाई दिखना अशुभ मानी जाती है। इससे कई दोष पैदा होते हैं।

इन दिशाओं में आईना लगाने से बचें

 

परेशानियों का कारण इस दिशा में लगा आईना

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में आईना लगाने की भूल न करें। वास्तु अनुसार इससे कई दोष उत्पन्न होते हैं। इसके कारण जीवन में अकारण दुश्मनी, कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

आलस्य बढ़ाता है इस दिशा में लगा आईना

घर की पश्चिमी दिशा में गलती से भी आईना न लगाएं। इससे घर के सदस्यों में आलस आता है।

अनावश्यक खर्चों का कारण इस दिशा में लगा आईना

दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा आईना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। साथ ही इसका असर घर के मुखिया पर पड़ता है। इसके कारण उसे हमेशा घर से बाहर रहना पड़ता है। साथ ही उनपर हमेशा अनावश्यक खर्चों का बोझ रहता हैं।

घर के सदस्यों में तनाव पैदा करता ऐसा आईना

वास्तु अनुसार, दक्षिण-पूर्व में लगा आईना घर के सदस्यों में मतभेद और तकरार पैदा करता है। इसके कारण कई बार तो यह बंटवारे का कारण बनता है।

Content Writer

neetu