किस्मत चमकाते हैं शरीर पर इन 5 जगहों पर पड़े तिल

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 03:50 PM (IST)

राशि के साथ समुद्र शास्त्र भी जीवन के कई राज खोलने का काम करते हैं। ऐसे में ही शरीर पर पड़े तिल का भी एक मतलब होता है। ये व्यक्ति के नेचर व भविष्य से जुड़ी खास बातें बयां करते हैं। इसी तरह शरीर पर कुछ जगह पर पड़े तिल व्यक्ति को किस्मत का धनी बनाते हैं। ऐसे लोग आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं। इसलिए ये जीवन में बिना किसी परेशानी के सफलताओं को हासिल करते हैं। तो चलिए जानते हैं शरीर पर पड़े तिल के बारे में...

ठोड़ी पर तिल

ठोड़ी पर तिल दिखने में खूबसूरत होने के साथ बेहद ही शुभ होता है। ऐसे में लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इनकी जिंदगी में आय के स्त्रोत बने रहते हैं। इसतरह आर्थिक स्थिति मजबूत होने से ये हर काम में सफलता पाती है। 

PunjabKesari

आंखों के नीचे तिल

आंखों के नीचे व नाक के आसपास तिल वाले लोग कम बड़े ही रहस्यमयी होते हैं। इसके अलावा ये लोग कम बोलने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इन्हें समझ पाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। मगर मेहनती होने से ये जीवन में जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर को छूते हैं। असल में, ये लोग अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर विश्वास रखती है। 

नाभि के पास में तिल 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, पेट पर तिल दुर्भाग्य की ओर इशार करता है। मगर वहीं अगर तिल नाभि पर उसके आसपास हो तो यह सौभाग्य का प्रतीक होता है। इससे जिंदगी में सफलता के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

भौंह के आसपास तिल 

शास्त्रों में भी भौंह के आसपास तिल शुभता का प्रतीक होता है। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। इन्हें जीवन के हर मोड़ पर परिवार का पूरा साथ मिलता है। साथ ही ये लोग आर्थिक तौर पर सक्षम होते हैं। ऐसे में ये जीवन में खूब पैसा कमाने के साथ अच्छी व खुशहाल जिंदगी जीते हैं। 

पीठ पर तिल 

पीठ पर तिल वाले व्यक्ति बेहद ही रोमांटिक नेचर के होते हैं। साथ ही आर्थिक तौर पर मजबूत होने से इन्हें कभी भी पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है। ये लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे में इन्हें जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static