आपकी हथेली पर मौजूद तिल में छुपा है धन लाभ का राज, यूं पहचाने शुभ संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 03:27 PM (IST)

हमारी राशि की तरह हाथों पर पड़े तिल भी हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। इससे हमारे आने वाले कल के बारे में कुछ हद तक जाना जा सकता है। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये तिल हम पर अच्छा व बुरा असर डालते हैं। तो आइए आज हम आपको हाथों पर मौजूद तिल का मतलब बताते हैं...

छोटी उंगली पर तिल

ऐसी लड़कियां किस्मत वाली मानी जाती है। भले ही इन्हें जीवन में बहुत सी परेशानियां मिलती है। मगर बात पैसों की करें तो इस मामले में ये बेहद ही लक्की होती है। 

PunjabKesari

चंद्रपर्वत पर तिल 

इन लड़कियों को जीवन में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें प्यार में धोखा मिलने की संभावना रहती है। साथ ही इनकी शादी देरी से होती है।  

अनामिका उंगली पर तिल 

अनामिका यानी रिंग फींगर पर तिल वाली लड़कियों को समाज में बेहद मान-सम्मान मिलता है। इन्हें सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलने से पैसों की कोई कमी नहीं होती है। 

PunjabKesari

मध्यमा उंगली पर तिल 

मध्यमा उंगली पर तिल होना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियों का जीवन सुख से बीतता है। साथ ही ये पैसों के मामले में भी खुशनसीब होती है। 

मध्यमा उंगली के नीचे तिल 

मध्यमा उंगली के नीचे यानी शनि पर्वत पर तिल अशुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियों को जीवन में स्ट्रग करना पड़ता है। साथ ही इन्हें कामयाबी पाने के लिए कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

अंगूठे पर तिल 

अंगूठे पर तिल वाली लड़कियां बेहद ही शांत व न्यायप्रिय होती है। कर्म करने में विश्वास होने से ये लड़कियां कड़ी मेहनत करने से भी कतराती नहीं है।  

दाईं हथेली के ऊपर तिल 

ऐसी लड़कियों को पैसों की कोई कमी नहीं होती है। साथ ही ये जीवन में हर खुशी का मजा लेती है। 

बाई हथेली में तिल 

ऐसी लड़कियां खर्चीली किस्म की होती है। इन्हें अलग-अलग चीजों को खरीदना बेहद अच्छा लगता है। मगर इन्हें समय रहते अपनी इस आदत पर रोक लगानी की जरूरत होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static