Mole On Nose: आशिक मिजाज होती है ये लड़कियां, जानिए और भी राज!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 03:52 PM (IST)

सामुद्रिक शास्‍त्र अनुसार, जिन लड़कियों के नाक पर तिल होता है वे गुस्सैल पर आशिक मिजाज की होती है। ये जल्दी ही अपनी बातों व आकर्षण से लड़कों को इंप्रेस कर देती हैं। तेज दिमाग की होने से ये हर काम को बखूबी तरीके से करना जानती है। ये अपनी मेहनत व आत्मविश्वास से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाती है। इन लड़कियों को फैशन के मुताबिक चलना व चमकीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा लगता है।


सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार, नाक के अलग-अलग जगह पर तिल होने का अलग मतलब होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नाक के बायीं ओर तिल होना

जिन लड़कियों के नाक के बायीं और तिल होता हैं इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती हैं। ऐसे में ये पार्टनर के साथ हंसी-खुशी से जिंदगी बीताती है। इसके साथ ही ये लड़कियां करियर में खूब नाम कमाती है।

PunjabKesari

नाक के दाईं ओर तिल होना

अगर किसी लड़की की नाक के दाईं ओर तिल हो तो वे बेहद खूबसूरत होती है। सामुद्रिक शास्‍त्र अनुसार ऐसी लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी महिलाओं को मायके पक्ष से पूरा साथ मिलने के साथ संतान सुख मिलता है।

नाक की सामने वाली जगह पर तिल होना

नाक के अगले हिस्से यानि फ्रंट साइट पर तिल होने वाली लड़कियां तेज दिमाग की होती हैं। ये अनेक कलाओं में माहिर होती है। इन्हें नई-नई चीजों को सीखना अच्छा लगता है। इसके साथ इन लड़कियों को किस्मतवाली माना जाता है। इन्हें जीवन में संतान सुख की प्राप्ति होती है। ये लड़कियां हमेशा उस काम को करना पसंद करती हैं जिसमें इनका फायदा हो। इसके साथ ही इन्हें जीवनभर कभी भी पैसों की कमी नहीं सताती है।

PunjabKesari

नाक के ठीक बीचों-बीच में तिल

जिन लड़कियों के नाक के ठीक बीचों-बीच तिल होता हैं वे पैसों के मामले में लक्की होती हैं। दिमाग तेज होने से ये लड़कियों कई विषयों की जानकारी रखती है। ऐसी महिलाएं अगर नौकरी करें तो ऊंचा मुकाम हासिल करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static