अगर आपके हाथ में भी बनता है M का निशान तो आप हैं भाग्यशाली, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 02:21 PM (IST)

ज्योतिशास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली पर बड़ी लकीरें व कुछ खास निशान बेहद ही शुभ होते हैं। इससे जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही काम में तरक्की मिलने से सफलता कदमों को छूती है। वैसे तो हथेली पर कई अलग-अलग निशान बने होते हैं। मगर आज हम आपको हाथ में बने M निशान के बारे में बताते हैं...

बहुत लोगों की हथेली पर होता है यह शुभ निशान 

कहा जाता है कि हथेली पर M का निशान बहुत कम व किस्मत वालों के होता है। यह पुरुषों के दाएं व महिलाओं के बाएं हाथ में दिखाई देता है। अगर कही कोई पुरुष बाएं हाथ से काम करता है तो इसके लिए उसका बायां हाथ देखा जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ में कम रेखाओं का होना शुभ माना जाता है। 

चलिए अब जानते हैं हथेली पर बने M निशान का मतलब

माना जाता है कि ऐसा निशान 1 लाख लोगों में से किसी एक को होता है। ऐसे में जिन लोगों की हथेली पर M निशान होता है वे किस्मत वाले होते हैं। इन्हें जिंदगी के हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है। ये लोग अपनी मेहनत व लगन से जिंदगी में खूब नाम कमाते हैं। ऐसे में ये लोग आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं। मगर इसके बार आमतौर पर पैसा टिकता नहीं है। ये लोग साहस व आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये किसी की बात मानने की जगह पर खुद पर भरोसा रखते हैं। 

चलिए अब जानते हैं हाथ पर बने M निशान वाले लोगों का स्वभाव 

- ये लोग अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन्हें किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती है। 

- जहां बात दूसरों की मदद करने की आती है। ये लोग कभी साथ नहीं छोड़ते हैं। 

- हथेली पर बने M निशान वाले लोग झूठ से नफरत करते हैं। इन्हें बात को इधर-उधर घुमाने की जगह पर सीधे तौर पर कहना सही लगता है। 

- ये लोग जिंदगी में घर व परिवार को बेहद अहमियत देते हैं। ये पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। 

- ये लोग साहसी, निडर व आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ऐसे में ये चुनौतियों का सामना करने से कतराते नहीं है। इसके साथ अपनी कड़ी मेहनत व लगन से जल्दी ही जीवन में सफलता हासिल करते हैं। ऐसे में इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

- ये स्वभाव से एकदम शांत व धैर्य वाले होते हैं। ये किसी भी काम में जल्दबाजी करने की जगह पर शांत मन से फैसला लेना सही समझते हैं। 

Content Writer

neetu