शरीर पर कौन-सा तिल होना शुभ?

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 01:05 PM (IST)

शरीर पर तिल होना खूबसूरती को बढ़ाने के साथ व्यक्ति के स्वभाव व जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बयां करता है। इससे किसी के भी आर्थिक, सामाजिक व वैवाहिक जीवन जुड़ा होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इससे हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इन बातों पर विश्वास रखते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शरीर के किस अंग पर बना तिल आखिर क्या कहता है... 

भौंह पर तिल

समु्द्रशास्त्र के अनुसार, भौंह पर तिल होना शुभ व अशुभ दोनों की ओर इशारा करता है। अगर किसी की बाईं भौंह पर तिल बना है तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में जिस भी व्यक्ति के इस जगह पर तिल होता है। उसे जीवन में बहुत- सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ना है। किसी भी काम में जल्दी सफलता की जगह निराशा ही मिलती है। इसके विपरित जिन लोगों की दाईं भौंह पर तिल बना होता है। उसे किस्मत वाला कहा जा सकता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाली से बीतता है। साथ ही इनके रिश्तों में मिठास बनी रहती है। 

माथे पर तिल

माथे पर भी किस जगह पर तिल बना है उससे ही इसके शुभ व अशुभ होने का पता लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के माथे के ठीक बीच में तिल बना होता है। वे बेहद ही विवेकशील व बुद्धि से भरे होते हैं। इनकी सोचने व समझते की शक्ति काफी तेज होती है। इसके अलावा अगर माथे के दाईं तरफ तिल बना हो तो उस व्यक्ति को जीवनभर धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके विपरित माथे के बाईं तरफ तिल होना अशुभ माना जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इससे व्यक्ति को आर्थिक तौर पर परेशानियां का सामना करना पड़ता है। 

नाक पर तिल

नाक पर तिल होने का भी जीवन में बहुत अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। जिनकी नाक के आगे की ओर तिल बना होता है। वे व्यक्ति सुखमय जीवन बीताते हैं। अगर तिल नाक की दाई तरफ बना हो तो जीवन में बहुत कम कोशिशें करने पर भी जीत हासिल हो जाती है। इसके विपरित बाई तरफ तिल होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत मेहनत करने पर भी बनते- बनते काम बिगड़ने लगते हैं।  

अनामिका अंगुली पर तिल

हाथ की तीसरी यानि रिंग फिंगर को अनामिका कहा जाता है। माना जाता है इसे अगुंली पर तिल होने से व्यक्ति समाज में खूब नाम कमाता है। साथ ही तेज दिमाग के होने के चलते ये लोग हर काम को करने में सक्षम होते हैं। 

पैर की अंगुलियों पर तिल

पैर की अंगुलियों पर बने तिल भी बहुत कुछ कहते हैं। माना जाता है कि पैर की अंगुलियों के नीचे की ओर तिल होना अशुभ होता है। मगर पैर के अंगूठे पर बना तिल कामयाबी की ओर ले जाने का काम करता है। समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ ये अपना नाम खूब नाम कमाते हैं। पर पैर की किसी भी ओर अंगुली पर तिल होने से व्यक्ति किसी भी काम को आत्मनिर्भर होकर करने में सक्षम नहीं होता है। ऐसे लोग अपनी काबिलियत को पहचाने की जगह दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देेते हैं। 

गाल पर तिल

गाल पर तिल होने का संबंध व्यक्ति के स्वभाव व रिश्तों की ओर इशारा करता है। अगर किसी के दाईं गाल पर तिल हो तो ऐसे लोग परिवार को सबसे ज्यादा मायने देते हैं। साथ ही हर मोड़ पर परिवार के साथ चलते हैं। ये लोग अपने जीवन का ज्यादा से ज्यादा समय परिवार की खुशियों का ध्यान रखते हैं। मगर जिन लोगों के बाईं गाल पर तिल होता है। वे लोग अपने मन की बात किसी से शेयर करने से कतराते हैं। ऐसे लोग अपनी जिंदगी को अकेले ही बीताना पसंद करते हैं। 

बाजू पर तिल 

जिन लोगों की दाईं बाजू पर तिल होता है वे बहुत ही तेज दिमाग के होते है। साथ ही इन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। इसके विपरित जिन के बाईं बाजू पर तिल होता है। वे लोग झगड़ालू किस्म के होते हैं। वे हर काम में हमेशा अपना भला ही सोचते हैं। 

गले पर तिल 

जिन लोगों के गले पर तिल होता है वे बहुत ही आलसी किस्म के होते हैं। उन्हें हर काम आराम से करना पसंद होता है। साथ ही  गले के सामने की ओर तिल वाले लोग दोस्तों के साथ समय बीताता पसंद करते हैं। 

 

 

Content Writer

neetu