World Bicycle Day 2021: जानिए इस दिन को मनाने का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 10:36 AM (IST)

हर साल 3 जून को विश्व साइिकल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ताकि लोग साइकिल चलाने के फायदों को समझकर इसके लिए प्रेरित हो। इससे सेहत वजन कम होने के साथ कई बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही इससे वातावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने में मदद मिलती है। ऐसे में लोगों को साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए इसके लिए प्रेरित करने के लिए हर साल 3 जून को 'World Bicycle Day' सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस खास मौके पर विश्व साइकिल दिवस का इतिहास, महत्व व इस साल की थीम बताते हैं...

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

इस दिन का इतिहास कुछ ज्यादा पुराना नहीं है। इस खास दिन को मनाने के लिए कुछ साल पहले यानि अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को सेलिब्रेट करने का फैसला किया था। बता दें, यह दिन लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन और तुर्कमेनिस्तान और 56 अन्य देशों के समर्थन का परिणाम माना गया है। इस दिन को मनाने के लिए हर साल थीम रखी जाती है। ऐसे में दुनियाभर के लोग इसे मनाते हैं। 

साइकिल दिवस मनाने का महत्व

असल में, गाड़ियों के चलन से लोगों का साइकिल चलाने में रुचि कम हो गई है। साथ ही गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण की समस्या होती है। ऐसे में प्राकृतिक व लोगों की सेहत पर बुरा असर होता है। वहीं साइकिल चलाने से सेहत के साथ पृथ्वी को भी बचाया जा सकता है। इसके लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसके लिए लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, ऑफिस समाज, सोसायटी आदि में अलग-अलग कार्यक्रम आआयोजित किए जाते हैं। इसतरह दुनियाभर में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए इसके लिए प्रेरित किया जाता है। 

विश्व साइकिल दिवस 2021 का थीम

बात इस साल की थीम की करें तो 2021 में विश्व साइकिल दिवस का विषय ‘यूनीकनेस, वर्सेटैलिटी, लॉन्गिविटी ऑफ द बाइसिकल एंड सिंपल, सस्टेनेबल, एफोर्डेबल मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन’ रखा गया है। ताकि लोग साइकिल चलाने के लिए प्रेरित हो। इसके साथ इससे पता चल रहा है कि साइकल चलाना किफायती भी है। इससे ईधन का बचाव होने के साथ सेहत को भी फायदा मिलेगा। 

विभिन्न देशों में ऐसे मनाया जाता है

इस दिन को अलग-अलग देशों में बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जाता है। लोगों को साइकिल चलाने के फायदे बताते उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाता है। विभिन्न देशों में लोगों को जागरूक करने के लिए भाषण दिये जाते हैं। वहीं कई जगहों में साइकिल रैली व रेल भी की जाती है। ऐसे में लोग काफी एन्जॉय करते हैं। इस तरह दुनियाभर में साइकिल चलाने के फायदे बताए जाते हैं। मगर इस साल फिर कोरोना का कहर होने के कारण कोई खास आयोजन नहीं हो रहा है। मगर इस विषय ऑनलॉइन चर्चा करने के लिए आयोजन हो सकते हैं। 

Content Writer

neetu