Health Horoscope: मकर राशि को हो सकता है मानसिक तनाव, जानें बाकी राशियों का हाल!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 01:54 PM (IST)

सेहतमंद भला कौन नहीं रहना चाहता। हैल्दी रहने के लिए जहां कुछ लोग रोजाना अपनी डाइट व एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एस्ट्रोलॉजी पर विश्वास रखते हैं। अगर आप भी एस्ट्रोलॉजी पर भरोसा करते हैं तो हम आपको बताएंगे कि राशि के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा जाएगा।

तो चलिए जानते हैं किन राशि की तबीयत रहेगा खराब और किन लोगों का दिन रहेगा खुशनुमा....

मेष राशि

इस राशि के लोगों के आज के दिन अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखने की जरूरत है। इन्हें अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आज इन्हें फट एंड फाइन रहने के लिए मेडीटेशन या योगा करना चाहिए। ऐसा करने से आप मानसिक और शारीरिक तौर से स्वस्थ फील करेंगे। इसके अलावा सेहत से जुड़ी कोई समस्या होने पर उसे नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को आज पेट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता सकता है। ऐसे में थोड़ी सी भी परेशानी महसूस होने पर फौरन दवाई लें। इसके साथ थोड़ी देर के लिए आराम भी करें। 

मिथुन राशि

जो लोग शरीर में दर्द की समस्या से परेशान है। खासतौर पर जिन्हें जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच या सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उन्हें आज के दिन अपना खास ध्यान रखना चाहिए। इन्हें आज अपने शरीर को अच्छे से आराम देने की जरूरत है। ताकि इसका स्वस्थ सही और बरकरार रह सके। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से परेशानी हो सकती है। ऐसे में आज इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखने चाहिए। 

सिंह राशि

इस राशि के लोगों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो ये लोग आज बिल्कुल फिट एंड फाइन रहेंगे। इनके अंदर पॉजीटिव एनर्जी का संचार होगा। ऐसे में आज आप अपने किसी करीबी से मिलने जा सकते है। 

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को आज पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बर्तें। इसके साथ ही बाहर के खाने से परहेज रखें।

तुला राशि

इन्हें आज मानसिक रूप से स्ट्रेस फील हो सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को तनाव, चिंता से खुद को दूर कर खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में अपना मूड अच्छा रखने के लिए आप समय निकालकर अपने किसी खास फ्रेंड या रिश्तेदार को मिलने जा सकते है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को आज काम का अधिक स्ट्रेस झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें हैल्थ इशूज हो सकते है। इससे बचने के लिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर और हैल्दी रहने वाला हैं। ऐसे में आज आपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर अपने किसी खास को मिलने का प्लान बना सकते है। 

मकर राशि

मकर राशि के लोग आज शरीर के साथ मानसिक रूप से भी थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते है। ऐसे में इन्हें तनाव और चिंता कम लेने की सलाह दी जाती हैं। ज्यादा टेंशन के कारण सेहत पर कोई प्रभाव न पड़े ऐसे में हैल्थ का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। 

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को शारीरिक तौर पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई छोटी परेशानी होने पर भी उसे इग्नोर न करें नहीं तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए अपनी हैल्थ को लेकर सतर्क रहें। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को सेहत से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तबीयत ज्यादा खराब न हो इसके लिए सेहत का खास ध्यान रखें। इसके साथ ही समय निकाल कर थोड़ी देर आराम भी करें।

Content Writer

Sunita Rajput