फायदा नहीं कुछ नुकसान भी देता है सलाद, जानिए खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 02:16 PM (IST)

सलाद खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। निमयित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। मगर इसका सही तरीके और समय पर सेवन न करने से यह शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में इसे खाने से पहले कुछ जरूर बातों को ध्यान में रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको सलाद खाने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताते है। मगर उससे पहले जानते है सलाद खाने का सही समय और तरीका...

कब खाएं सलाद?

फलों और सब्जियों में भारी मात्रा में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते है। ऐसे में इनका सलाद बना कर खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर अधिक होने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। इसलिए इसे भोजन के साथ खाने की जगह 30 मिनट पहले खाएं। ऐसा करने से भोजन के समय भूख कम लगती है। इसके साथ ही वजन नियंत्रण में रहने में मदद मिलती है। 

कैसे खाएं सलाद?

अक्सर लोगों को सलाद को ऊपर से नमक डालकर खाना पसंद होता है। ऐसा करने से स्वाद तो मिलता है लेकिन सेहत पर बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सलाद के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में पहले से ही नमक पाया जाता है।इसके साथ ही सलाद पर नमक डालने से यह पानी छोड़ देते है जिससे इसमें पाएं जाने वाले सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। ऐसे में इसे बिना नमक के ही खाना चाहिए। 

सलाद खाने से होने वाले फायदे

 

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

रोजाना ताजे फलों और सब्जियों का सलाद बनाकर सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। खासतौर पर जिन्हें आंखों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्हें नियमित रूप से खीरा, गाजर, पालक, टमाटर, ब्रोकली, टमाटर, पत्ता गोभी आदि हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

अच्छी नींद दिलाएं

जिन लोगों को अनिद्रा की परेशानी होती है उनके लिए सलाद का सेवन करना फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों को अच्छी नींद न आने की परेशनी से गुजरना पड़ता है उन्हें सलाद जरूर खाना चाहिए। हरी सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व होते है जो गहरी और अच्छी नींद दिलाने में मदद करते है। 

पाचन तंत्र होता है बेहतर

सलाद में फाइबर की मात्रा अधिक होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को मजबूत कर पेट से जुड़ी समस्या से राहत दिलाता है। इससे पेट में भारीपन या आलस फील नहीं होता है। बल्कि बॉडी में एनर्जी आती है। 

इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रांग

कई पोषक तत्वों से भरपूर होने से यह शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 

वजन घटाएं

सलाद में पोषक तत्व अधिक और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही इसे खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। इसके कारण ओवर इटिंग की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। 

सलाद खाने से होने वाले नुकसान

- सलाद के तौर पर कच्ची सब्जियों और फलों को खाया जाता है। ऐसे में इसे खाने से पहले अच्छे से धोना बहुत जरूरी है। क्योंकि कच्ची सब्जियों पर बैक्टीरिया जमा होते है जिससे बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। 

- कई लोगों को इसका सेवन करने से एलर्जी होती है ऐसे में इसे खाने से पहले इन चीजों का जरूर ध्यान रखें। 

- छोटे बच्चों की सेहत बरकरार रखने के लिए उन्हें टमाटर और खीरा कम खिलाएं। नहीं तो ये उन्हें बीमार कर सकते हैं। 

- गर्भवती महिलाओँ को कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से उनको शरीर में सूजन होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

- भारी मात्रा में सलाद को खाने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने का कारण बन सकता है। 

 

Content Writer

Sunita Rajput