काली नहीं, सफेद मिर्च के फायदे जानिए

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 02:33 PM (IST)

लाल और काली मिर्च का हर कोई अपनी किचन में इस्तेमाल करता है। खाना बनाने में मुख्य रूप से इसे यूज किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है इनकी ही तरह सफेद मिर्च भी कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण पाएं जाते है। दखनी मिर्च कही जाने वाली इस मिर्च को आयुर्वेद में जड़ी- बूटी के रूप में यूज किया जाता है। तो चलिए आज हम काली या लाल नहीं बल्कि सफेद मिर्च के मिलने वाले फायदो के बारे में बताताे है। 

आंखों के लिए

आंखों में दर्द, जलन या कम दिखाई देने की समस्या में सफेद मिर्च का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए सफेद मिर्च, बादाम, चीनी, सौंफ और त्रिफला आदि को पीसकर उसका पाउडर बना कर रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

सर्दी-जुकाम

खांसी, जुकाम, गले खराब की परेशानी होने पर इसके पाउडर को शहद के साथ मिक्स कर खाने से आराम मिलता है। 

पेट के लिए फायदेमंद

सफेद मिर्च पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करती है। आप इसका खाना बनाने या सलाद को तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, अल्सर आदि से आराम मिलता है। 

शुगर रहती है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 1 गिलास दूध के साथ मेथी के बीज, हल्दी और सफेद मिर्च का पाउडर का सेवन करना चाहिए। यह डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। 

दिल होता है दुरुस्त

रोजाना सफेद मिर्च को खाने से कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा कम होता है।

कैंसर से बचाए

इसमें विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्व पाए जाते है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से यह शरीर में कैंसर के सेल्स बनने से रोकता है। 

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से यह शरीर में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है। इसे रोजाना खाने से मसल्स में होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। 

वजन घटाए

इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। 

Content Writer

Sunita Rajput