झूला झूलने से दूर होगा तनाव, सेहत को मिलेंगे कई लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 05:29 PM (IST)

सावन के महीना और बारिश के मौसम में लड़कियों खासतौर पर झूला झूलती है। वहीं जिन लड़कियों की नई-नई शादी हुई होती है वे खासतौर पर झूला लेने का मजा लेती है। मगर क्या आप जानती है कि झूला लेने सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है? जी हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार, झूला लेने से अंदर से खुशी का अहसास होने के साथ सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

पूरे शरीर की कसरत

झूला झूलने से एक तरह की कसरत होती है। बात अगर झूला झूलने की प्रक्रिया की करें तो इसमें हम आगे और पीछे की ओर जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपने वजन व स्पीड पर बखूबी ध्यान देता है। इसतरह पूरा शरीर हिलने से एक तरह की कसरत हो जाती है। ऐसे में शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

तनाव करें कम

झूला लेने से अंदर से खुशी का अहसास होता है। ऐसे में व्यक्ति का मूड बेहतर करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, झूला लेने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में इससे शारीरिक व मानसिक विकास होने में मिलती है।

मूड अच्छा करने में मददगार

खराब मूड को सही करने के लिए झूला झूलना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। ऐसे में मूड सही होने से बेहतर महसूस होता है। इसतरह हमेशा खुश रहने के लिए झूला लेना फायदेमंद माना जाता है।

सतर्क रहना

झूला झूलते समय व्यक्ति एकदम अलर्ट रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, झूला लेने से दिमाग के साथ शरीर भी एक्टिव रहता है। इसमें शरीर पैरों से जरिए झूले को धकेलता है। इससे शरीर एकदम सतर्क रहता है।

मसल्स एक्टिव होने में मददगार

झूला लेने से मसल्स भी एक्टिव रहते हैं। जैसे कि हम बता ही चुके है कि झूला लेने से शरीर आगे-पीछे की ओर जाता है। ऐसे में इससे शरीर को बैलेंस बनाए रखने के लिए मसल्स एक्टिव रहते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपनी स्पीड को तेज और धीमी करने में सक्षम होता है।

आत्मविश्वास जगाए

आपको सुनने में अजीब लगेगा। मगर झूला लेने से आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर के कई अंग झूले के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए मेहनत करते हैं। इसतरह जब व्यक्ति पूरी स्पीड से झूला लेता है तो उसका आत्मविश्वास तेजी से बढ़ता है। साथ ही जमीन से ऊंचाई पर होने से उसके अंदर का डर भी दूर रहता है।

 

 

 

 

 

Content Writer

neetu