गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है रागी, जानिए इसे खाने के फायदे

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 03:13 PM (IST)

गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत के साथ खाने का भी खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। असल में, इस दौरान महिलाओं को सभी पोषक तत्व मिलने की जरूरत होती है। ताकि मां और गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर विकास हो सके। इसलिए इस समय ताजे फल, सब्जियों, डेयरी प्रॉडक्ट्स के साथ अनाज का सेवन करना भी जरूरी होता है। मगर बात अनाज की करें तो इनमें रागी भी शामिल होती है। यह दिखने में भूरे व लाल रंग होती है, जो पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान भी इसकी रोटी खाना फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रेगनेंसी में रागी का सेवन करने से मिलने वाले फायदे बताते हैं...

डायबिटीज में फायदेमंद 

इस दौरान महिलाओं को डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में रागी का सेवन करने शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहने में मदद मिलती है। साथ ही इसके होने का खतरा भी कई गुणा कम हो जाता है। 

पेट के लिए फायदेमंद 

गर्भावस्था के समय कई महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है। इसलिए रागी का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसे में कब्ज व पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने से आराम मिलता है। रागी के एक मध्यम आकार की कटोरी में करीब 16 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इससे तैयार 1 रोटी खाने से भी कब्ज व पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम रहता है। 

कैल्शियम की कमी होगी पूरी

गर्भावस्था में महिलाओं को अधिक मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है। मगर रागी में कैल्शियम भरपूर होने से इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु का सही से विकास होने में मदद मिलती है। साथ ही शिशु की मांसपेशियों व हड्डियां मजबूत होती है। 

अनिद्रा से दिलाए आराम

प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को नींद कम या ना आने की समस्या होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण तनाव, चिंता हो सकती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए डाइट में रागी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, रागी में मौजूद अमीनो एसिड व अन्य पोषक तत्व अनिद्रा की समस्या दूर करके अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। 

शिशु के विकास में फायदेमंद 

रागी में विटामिन, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से महिला के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर विकास होने में मदद मिलेगी। इसे संपूर्ण आहार की तरह माना जाता है। ऐसे में रागी शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहेगा। 

खून की कमी करे दूर 

इस दौरान बहुत सी महिलाओं को खून की कमी होती है। ऐसे में आयरन से भरपूर रागी का सेवन करने से इसकी कमी पूरी होने में मदद मिलेगी। इससे एनीमिया की शिकायत दूर होकर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। 

वजन रखें कंट्रोल

इस दौरान वजन बढ़ने की की परेशानी होती है। मगर रागी में मौजूद फाइबर वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। 

दूध की मात्रा बढ़ाए 

इसका सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

नोट- गर्भावस्था के समय महिलाओं को डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में किसी भी चीज को खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। इसलिए रागी खाने से पहले भी एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह लेना ना भूनें। 

Content Writer

neetu