दिन के 5 बादाम बढ़ा देंगे Immunity, जान लें खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 10:33 AM (IST)

बादाम विटामिन ई, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने से लेकर वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इसे अपनी डेली डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकती है। चलिए आज हम आपको बादाम खाने का तरीका व इसके फायदे बताते हैं...

ऐसे करें डाइट में शामिल

. रातभर 5 बादाम पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इसका छिलका उतार खाएं।
. आप इसे शेक, स्मूदी, कस्टर्ड, केक आदि में मिलाकर भी खा सकती है।
. शाम के समय छोटी-मोटी भूख लगने पर बादाम रोस्ट करने खाना भी सही रहेगा।
. दूध में बादाम का पेस्ट मिलाकर भी सेवन कर सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर बादाम खाने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।  

दिल रखे स्वस्थ

बादाम में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसलिए इसके सेवन से LDL लेवल कम होता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे जुड़े रोगों की चपेट में आने का खतरा भी कम होता है।

वजन घटाएं

बादाम हेल्‍दी फैट से भरपूर होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसलिए वजन घटाने वाले लोगों के लिए बादाम बेस्ट ऑप्शन है।

याददाश्त बढ़ाए

शारीरिक ही नहीं दिमाग की शक्ति तेज करने में भी बादाम फायदेमंद होता है। रोजाना 5 भीगे बादाम खाने से याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

बादाम में मौजूद विटामिन ई आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। हेल्दी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना बादाम व मिश्री को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहे तो इसका पाउडर बान सकती है।

एजिंग को रोकें

विटामिन ई से भरपूर होने के कारण इससे एंटी-एजिंग समस्याएं दूर होती है। आप चाहे तो बादाम के पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगा भी सकती है।

बालों को रखें हेल्दी

स्किन की तरह बालों के लिए भी बादाम फायदेमंद होते हैं। रोजाना भीगे बादाम खाने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। बालों को पूरा पोषण मिलने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे में बाल हेल्दी, मुलायम, घने व शाइनी नजर आते हैं।

 

 

Content Writer

neetu