पुराने दस्तानों को ना समझें बेकार, यूं करें दोबारा इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 01:07 PM (IST)

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कमरे व कपड़ों के साथ हाथों में दस्ताने भी पाए जाते हैं। मगर ये इसे बार-बार धोने व पुराने होने पर ये फटने लगते हैं। ऐसे में इसे फेंकना ही सही समझते हैं। मगर आप चाहे तो इसे फेंकने की जगह कुछ यूनिक तरीकों से दोबारा काम में ला सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुराने दस्तानों को दोबारा यूज करने का तरीका...

आप पुराने दस्तानों से माइक्रोवेव ग्लव्स भी बना सकती है।

इसके लिए दस्ताने की अंगुलियों को खोल कर इसमें रूई भरकर एकसाथ सिलाई करें। 

आप इससे बच्चों के लिए ट्रॉय बना सकती है। इस तरह का मॉन्स्टर ट्रॉय बनाने के लिए दस्ताने में रूई भर कर नीचे से स्टिक लगाकर बंद कर दें। ऊपर से इसे स्टोन या बटन के साथ सजाएं। 

इसे बनाने के लिए ग्लव्स में कॉटन भर कर दस्ताने की अंगुलियों को दिखाई तस्वीर की तरह अलग-अलग कर दें। ऊपर से कपड़े की आंखें व बटन लगा कर इसे सजाएं। 

इसे बनाने के लिए दस्ताने को रूई से भरकर ऊपर से बटन या कपड़े से आंखें बनाकर लगाएं। 

मॉन्सटर ट्रॉय बनाने के लिए कपड़े को अलग-अलग शेप में काट दस्ताने पर आंखे व दांत बनाएं। साथ ही बेकार पड़े बटन से आंख बनाकर इसे तैयार करें। 

घर पर पड़े बेकार बटन, स्टोन से इसे सजाएं।


खासतौर पर दस्तानों की अंगुलियां फट जाती है। ऐसे में आप इसकी अंगुलियों को काट कर नया रूप दे सकती है।

इससे पहनने पर आपके हाथ अच्छे लगने के साथ फोन चलाने में भी आसानी होगी। 

इस तरह आप दस्ताने की पूरी अंगुलियां काट भी इसे नया लुक दे सकती है। 

इसके लिए दस्ताने की सभी अंगुलियां काट उसे साइड से सिलाई लगा दें। ताकि ऊन खराब होकर निकले ना। 

Content Writer

neetu