इन महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन का अधिक खतरा, ऐसे करें बचाव

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 12:51 PM (IST)

मूत्र मार्ग का संक्रमण यानि यूरिन इंफेक्शन महिलाओं को होने वाली एक आम परेशानी है। इसके पीछे का कारण लंबे समय तक यूरिन रोकना माना जाता है। इसके कारण मूत्राशय में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं और यूरिक के जरिए इंफेक्शन यूट्रस तक पहुंचता है। इसकी वजह सेहत को नुकसान होने के साथ प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है। मगर बहुत सी महिलाएं यूरिन इंफेक्शन को छुपाती है। मगर इसे छुपाने व लक्षणों को नजरअंदाज करने से यह समस्या बढ़ सकती है। वहीं सही समय पर इसकी पहचान करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में यूटीआई इंफेक्शन के कारण, लक्षण व बचने के कुछ देसी उपाय बताते हैं...

 

इन महिलाओं को यूटीआई इंफेक्शन का अधिक खतरा

यह समस्या महिलाओं को किसी भी उम्र में हो सकती है। इसके साथ जो महिलाएं ज्यादा देर तक यूरिन रोक कर रखती है, उन्हें यह इंफेशन होने का खतरा अधिक रहता है। असल में, इसके कारण यूरिन के बैक्टीरियल शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे संक्रमण पैदा होते हैं। इसके कारण यूरिन पास करने दौरान दर्द, जलन, प्राइवेट पार्ट में खुजली और कई बार तो बैठने व उठने में भी परेशानी होती है।

चलिए जानते हैं यूटीआई इंफेक्शन के कारण

. भारी मात्रा में ऑयली व मसालेदार चीजें खाना
. अधिक दवाइयों का सेवन करना
. गंदा बाथरूम यूज करना
. संबंध बनाने के बाद प्राइवेट पार्ट की सही से सफाई ना करना
. किडनी स्टोन की समस्या
. शरीर में पानी की कमी होना

यूटीआई इंफेक्शन के लक्षण

. यूरिन करते दौरान जलन व दर्द होना
. यूरिन का रंग अधिक पीला व बदबू वाला होना
. कमर के निचले भाग में दर्द रहना
. बार-बार यूरिन आने की समस्या
. कमजोरी, थकावट व भूख ना लगना
. पेट में दर्द व जलन होना

आप इस डाइट में हैल्दी चीजों को शामिल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती है।

 

शरीर में पानी की कमी ना होने दें

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइट्रेडेट रहता है। यह शरीर में जमा विषैले पदार्थ को यूरिन दौरान बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में यूटीआई समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीएं। आप डेली डाइट में पानी वाले फल व सब्जियां, जूस, नारियल पानी, नींबू पानी भी शामिल कर सकती है।

विटामिन-सी से भरपूर चीजें

यूटीआई समस्या से राहत पाने के लिए विटामिन सी भरपूर चीजों का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। ये शरीर में संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

क्रैनबेरी जूस

इस समस्या से बचने व छुटकारा पाने के लिए क्रैनबेरी का जूस पीना फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन सी, अन्य जरूरी विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से मूत्र मार्ग में मौजूद कीटाणु नष्ट होने में मदद मिलती है। मगर इसे बिना चीनी के पीने से अधिक फायदा मिलेगा।

दही

दही एक प्रोबायोटिक्‍स प्रोडकट है। इसमें मौजूद गुड़ बैक्टीरिया पाचन दुरुस्त रखने के साथ मूत्र मार्ग के संक्रमण (UTI) की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना एक कटोरी दही खाने से फायदा मिलता है।

 

Content Writer

neetu