ये चीजें तेजी से हटाती है Stretch Marks, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 01:37 PM (IST)

महिलाओं को खासतौर पर त्वचा पर स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी सताती है। यह स्किन में बदलाव आने व खिंचाव पड़ने कारण होते हैं। ये आमतौर पर पेट, कमर, अंडरआर्म्स, ब्रेस्ट, जांघों के आसपास होते हैं। ये दिखने में बुरे लगने के साथ त्वचा में रूखापन बढ़ाने लगते है। वैसे तो इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की क्रीम मिलती है। मगर आप कुछ देसी उपायों से इससे निजात पा सकती है। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में...

स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण

. गर्भावस्था के दौरान पेट बढ़ने के कारण
. तेजी से वजन बढ़ना या कम होना
. ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी
. सी-सेक्शन सर्जरी के कारण

चलिए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स हटाने के कुछ आसान व घरेलू उपाय...

चीनी व नारियल तेल

अक्सर कई महिलाओं को अंडरआर्म के आसपास भी स्ट्रेच मार्क्स की शिकायत होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप चीनी से पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए एक बाउल में 1 कप चीनी, 1/4 कप नारियल या बादाम तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

नारियल तेल

नारिल तेल एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे प्रभावित जगह पर मसाज करने से स्ट्रेस मार्क्स व इसके निशान कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही पूरी तरह से नेचुरल होने से इसे लगाने के आपको किसी तरह की एलर्जी ही नहीं होगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा की रंगत निखाने के साथ स्ट्रेच मार्क्स साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही एलोवेरा से त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके लिए ताजी एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से मसाज करते हुए प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाज में पानी से धो लें। आप इसे सीधा लगाने की जगह पर इसमें नारियल तेल भी मिला सकती है।

आलू का रस

आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से इसके दाग कम होने कम होते हैं। इसके लिए आलू को धोकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे निचोड़कर इसका रस निकालें। अब इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 30 मिनट तक से लगाकर रखें। बाद में ताजे पानी से इसे धोकर सुखा लें।

 

 

Content Writer

neetu