शिल्पा ने किया योग का नया आसन, हड्डियां चाहिए मजबूत तो आप भी करें

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 12:10 PM (IST)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है। ऐसे में वे आएदिन आपने इंस्टाग्राम अकाउंन में हैल्दी रेसिपी व योगा करने की वीडियो शेयर करती रहती है। ताकी उनके फैंस भी सेहत के प्रति जागरूक हो पाएं। ऐसे में इस बार उन्होंने तुलासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपने फैंस को आराम छोड़कर तंदुरुस्त रखने की अपील की है। तो चलिए जानते हैं तुलासन करने का तरीका व फायदों के बारे में...

तुलासन करने की विधि-

1. सबसे पहले खुली जगह पर मैट बिछाकर सीधे बैठ जाएं।
2. अब अपने दोनों पैरों को स्ट्रेच करें।
3. फिर दोनों पैरों को एक-दूसरे पर रखकर पद्मासन में बैठ जाएं।
4. अब दोनों हाथों को जांघों के पास जमीन पर रखें।
5. गहरी सांस लेते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
6. सारा वजन हाथों पर डालें। फिर नीचे आ जाएं।
7. अब दो ब्लॉक को हिप्स के पास रखकर उपर पर दोनों हाथ रखकर शरीर को ऊपर ऊठाएं।
8. फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
9. इस आसन को दोबारा 2-3 बार दोहराएं।

नोट- इस योगा में शरीर का संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसे जल्दबाजी में करने की जगह आराम से करें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

तुलासन करने के फायदे-

1. इससे पूरे शरीर में संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
2. मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती है।
3. कलाई व कंधों मजबूत होते हैं।
4. इस आसन को करने से पेट पर भी जोर पड़ता है। ऐसे में पेट की मसल्स यानी पेट मजबूत होता है।
5. वजन कंट्रोल रहता है।
6. एक जगह पर ध्यान लगाने से एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
7. मन शांत होने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है।
8. घुटनों व एड़ियों के दर्द से आराम मिलता है।
9. गैस, एसिडिटी, पेट फूलना आदि परेशानी दूर होगी। साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त होगा।  

ऐसे लोग इस योगासन को करने से बचें-

- जो लोग घुटनों में चोट या दर्द से परेशान हो।
- जिन लोगों की कुछ दिन पहले ही कोई सर्जरी हुआ हो।
- पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से परेशान लोग।

Content Writer

neetu