सोने से पहले नाक में डालें तेल की 2 बूंदें, मिलेंगे अनगिनत फायदे
punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 04:50 PM (IST)

आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से नाक में तेल डालने के बारे में सुना होगा। खासतौर पर सर्दियों में ऐसा करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होने के साथ सांस से जुड़ी परेशानी दूर होती है। गले और फेफड़ों की सफाई होने से मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। आप इसके लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...
1. जैतून का तेल नाक में डालने के फायदे
विटामिन- ए, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से जैतून का तेल स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह मौसमी बीमारियों व इंफेक्शन की परेशानी से आराम मिलता है।
- सोने से पहले इसे नाक में डालने से फेफड़े स्वस्थ होते हैं। ऐसे में सांस से जुड़ी समस्या दूर से आराम रहता है।
- खांसी, जुकाम, छींक की परेशानी से राहत मिलती है।
- आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ सिरदर्द की शिकायत से आराम मिलता है।
2. सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे
- औषधीय गुणों से भरपूर सरसों के तेल की 2-3 बूंदें नाक में डालने से मौसमी सर्दी-जुकाम, खांसी, छींक आदि से राहत मिलती है।
- यह नाक में सूजन व बंद होने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा का रूखापन, जलन व खुजली की परेशानी दूर होकर नमी बरकरार रहती है।
इसे दिन में 3 बार नाक में डालने से फायदा होता है।
3. गाय का घी नाक में डालने के फायदे
आयुर्वेद में गाय का घी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर व स्किन से जुड़ी परेशानियां से राहत मिलती है। साथ ही इसे नाक में डालने से भी लाभ मिलता है।
- सर्दी-जुकाम, खांसी की परेशानी होने पर गाय के घी की कुछ बूंदें नाक में डालने से कुछ ही दिनों में फायदा मिलता है।
- इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
- इसके साथ ही नाक से संबंधित अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
- कफ, खांसी, जुकाम व खराब गले की समस्या दूर होती है।
4. बादाम का तेल नाक में डालने के फायदे
बादाम तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।
- सोने से पहले बादाम तेल की 2-3 बूंदें नाक में डालने से बालों का झड़ना कम होता है।
- दिमाग तेज होने के साथ स्मरण शक्ति बढ़ती है।
- तनाव कम होने के साथ बॉडी में रिलैक्स फील होता है।
- जिन लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है उन्हें इस तेल से फायदा मिलता है।
5. नाक में नारियल तेल डालने के फायदे
नारियल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे स्किन व बालों पर लगाने से ड्राईनेस की परेशानी दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही इसे नाक में डालने से भी फायदा मिलता है।
- नारियल तेल की 2-3 बूंदों को नाक में डालने से बंद नाक, खांसी, जुकाम, छींक आदि की परेशानी दूर होती है।
- नाक में जलन व खुजली होने की समस्या से भी राहत मिलती है।
- अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
नाक में तेल डालने से होने वाले नुकसान
तेल को नाक में डालने से फायदे के साथ नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।
- अगर किसी को तेल की तेज स्मैल से एलर्जी है तो उन्हें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- इसके साथ ही अगर कोई महिला गर्भावस्था में इसका इस्तेमाल करने की सोच रही है तो उन्हें पहले डॉक्टर से जरूर पूछना चाहिए। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना झेलनी पड़े।
आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा