कई बीमारियों का काल भीगी मूंगफली, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 01:04 PM (IST)

मूंगफली विटामिन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर व दिमाग को अंदर से मजबूती मिलती है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ बेहतर तरीके शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अनुसार भीगी मूंगफली खाना ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में भीगी मूंगफली खाने के फायदे बताते हैं...

ऐसे करें डाइट में शामिल

. एक बाउल में पानी व एक मुट्ठी मूंगफली डालकर उसे रातभर भिगोएं। सुबह खाली पेट खाएं। आप इसका पानी भी पी सकती है। मगर इसके लिए मूंगफली को अच्छे से धोकर ही भिगोएं।
. आप इसका बटर बनाकर खा सकती है।
. शाम को भूख लगने पर मूंगफली को रोस्ट करके खाया जा सकता है।
. आप इसे सब्जी, मिठाई, ग्रेवी, पोहा आदि में मिला सकती है।

चलिए जानते हैं भीगी मूंगफली खाने के फायदे...

 

दिल को रखे स्वस्थ

मूंगफली में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता और इससे जुड़े रोगों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज का खतरा होगा कम

शोध के मुताबिक, रोजाना मूंगफली खाने से डायबिटीज की संभावना 21% कम होती है। ऐसे में डायबिटीज से बचने के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

तनाव दूर करे

मूंगफली पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और ट्रिप्टोफेन गुणों से भरपूर होती है। रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। साथ ही दिमाग का बेहतर तरीके से विकास होता है।

वजन घटाए

मूंगफली हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

रोजाना भीगी मूंगफली खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसे में खून के थक्के बनने की संभावना कम होती है। इसतरह बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

 

 

Content Writer

neetu