मिलावटी चीनी खाने से बिगड़ सकती है सेहत, FSSAI से जानें जांच का तरीका

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 12:05 PM (IST)

बाजार में खाने की चीजों में भी मिलावट होने लगी है। ऐसे में फल, सब्जियों के साथ चीनी व मसालों में भी मिलावट पाई जा रही है। इन मिलावटी चीजों से तैयार भोजन खाने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा तेजी से बढ़ता हैं। वहीं फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने खाने की चीजों में होने वाली मिलावट के प्रति जागरूकता फैलना के लिए एक पहल शुरु की है। ऐसे में वे आए दिन चीजों में मिलावट की जांच करने का जरिए अपनी वीडियो के जरिए बताते हैं। इस बार उन्होंने चीनी में मिलावट को चैक करने की वीडियो शेयर की है। आइए जानते हैं मिलावटी चीनी की जांच करने का तरीका...

PunjabKesari

चीनी में हो यूरिया की मिलावट

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण अनुसार, चीनी में अक्सर यूरिया की मिलावट की जाती है। मगर जानें-अनजानें में ये मिलावटी चीनी का सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। एक अध्ययन अनुसार, यूरिया शरीर के कई अंगों पर अपना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ सकता है। इसके कारण आंतों की दीवारों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा और कोशिका मृत्यु का भी कारण बनता है।

ऐसे करें मिलावटी चीनी की जांच

चीनी में हानिकारक यूरिया की मिलावट

इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी डालें। इसे चम्मच से मिलाएं और पूरी तरह घुलने दें। फिर तैयार मिश्रण को सूंघ कर चैक करें। अगर इसमें आपको अमोनिया की तेज गंध आए तो समझ जाए कि आपकी चीनी मिलावटी है। इसमें यूरिया मिलाया गया होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FSSAI (@fssai_safefood)

चीनी में प्लास्टिक के कण की मिलावट

चीनी में प्लास्टिक के कण भी मिलाएं जा सकते हैं। इसकी जांच करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी मिलाकर 5 मिनट तक अलग रख दें। तय समय के बाद पानी को छन्नी से छान लें। अगर इसमें प्लास्टिक की मिलावट होगी तो वे कण छलनी के ऊपर एक परत की तरह नजर आएंगे। इसके अलावा शुद्ध चीनी पानी में पूरी तरह से घुल जाएगी।

चीनी में चॉक पाउडर की मिलावट

चीनी में चॉक पाउडर की मिलावट भी की जाती है। इस मिलावट को जांच आप रिसोर्सिनोल (Resorcinol) के जरिए कर सकते हैं। बता दें, रिसोर्सिनोल  एक केमिकल कम्पाउंड होता है, जिसका प्रयोग आमतौर पर हेयर डाई और एक्ने ट्रीटमेंट के लिए होता है। मगर इसका सेवन करने से शरीर पर बुरा असर हो सकता है। इसकी जांच करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच चीनी डालें। अब इसके ऊपर से थोड़ा सा रिसोर्सिनोल डालकर थोड़ी देर अलग रख दें। अगर चीनी का रंग सफेद से बदलकर लाल हो जाएं तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट की गई है।

PunjabKesari

इससे बताया ने काली मिर्च में मिलावट की जांच का तरीका


ऐसे करें काली मिर्च में मिलावट की जांच

इससे पहले FSSAI ने काली मिर्च में मिलावट की जांच करने की वीडियो शेयर की थी। काली मिर्च की क्वालिटी चैक करने के लिए एक टेबल पर इसके कुछ दाने रखें। फिर हाथों से हल्का इस दानों को दबाएं। शुद्ध काली मिर्च आसानी से टूट नहीं पाएगी। मगर मिलावटी काली मिर्च आसानी से टूट जाएगी।

 

Detecting Blackberries Adulteration in Black Pepper#DetectingFoodAdulterants_9#AzadiKaAmritMahotsav@jagograhakjago @mygovindia @MIB_India @PIB_India @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/0hQHrLrS1z

— FSSAI (@fssaiindia) October 6, 2021

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static