लग्जरी लाइफ की शौकीन होती हैं R नाम की लड़कियां, जानिए इनके 10 लाइफ सीक्रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 06:19 PM (IST)

राशि की तरह नाम का पहला अक्षर भी आपकी लाइफ के कई सीक्रेट्स खोलता है। जी हां,आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है, इससे आपके स्वभाव और लव लाइफ व अन्य बातों के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आज हम बात करने वाले हैं आर यानि र नाम से शुरु होने वाले लड़कियों के नेचर व लाइफ सीक्रेट्स के बारे में। इस समय रिया चक्रवर्ती खूब चर्च में है तो जरा जान लें आखिर एल्फाबेट के हिसाब से उनका नेचर कैसा है? चलिए जानते हैं जिन लड़कियों का नाम R लेटर से शुरू होता है, उनके अंदर कौन सी खूबियां और कमियां होती हैं, जिन्हें जानकर आप भी सतर्क हो सकते हैं।  

 

दिल नहीं दिमाग से निभाती है रिश्ते

इस अक्षर के नाम वाले लोग समझदार लोगों में गिने जाते हैं। यह अपना पार्टनर भी काफी सोच समझ कर चुनते है और यह रिश्ते को दिल की बजाए दिमाग से निभाते हैं। मगर ये परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं।

 

क्रिएटिव होती हैं लड़कियां 

जिन लड़कियां का नाम R अक्षर शुरू होता है वो बहुत क्रिएटिव होती हैं। उनकी रुचि कला और संस्कृति के क्षेत्र में ज्यादा रहती है और इसी में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। 

लग्जरी लाइफ जीने में विश्वास 

अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नाम भी R अक्षर शुरू होता है तो आपको उनके इस सीक्रेट का पता जरूर होना चाहिए कि वो लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। उन्हें महंगी और आकर्षक चीजें बहुत लुभाती हैं। सौंदर्य और दिखाना इन्हें ज्यादा आकर्षित करता है। 

पैसों के मामले में थोड़ी कंजूस 

पैसों के मामले में R अक्षर के नाम वाली लड़कियां थोड़ी कंजूस किस्म की होती हैं। यह दिल खोलकर खर्च करने से कतराती हैं। अपनी इसी आदत के कारण यह कई बार लोगों को डिप्लोमैटिक भी लग सकती हैं।  

 

दयालु किस्म की होती हैं लड़कियां 

दिमाग से रिश्तों को निभाने वाली R अक्षर वाली लड़कियां दयालु और उदार किस्म की होती हैं। इनसे दूसरों की परेशानी नहीं देखी जाती है। अगर कोई किसी परेशानी में फंसा हो तो ये तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच जाती हैं। 

 

स्वभाव से होती इमोशनल 

कई बार ये हद से ज्यादा इमोशनल हो जाती है जिसका फायदा लोग उठाने लग जाते हैं, जिससे इन्हें काफी नुकसान भी होता हैं। इसलिए ध्यान रखें कि किसी के लिए पूरी तरह कुर्बान न हो, दिमाग से काम लो। 

जल्दी बना लेती हैं दोस्त 

इनके स्वभाव के कारण इनके दोस्त बहुत जल्दी बनते हैं इसलिए इनका फ्रेंड सर्किल काफी बड़ा होता है। दरअसल, दूसरों को इनका साथ काफी पसंद आता हैं क्योंकि यह किसी वाद-विवाह और बहस में पड़ना पसंद नहीं करती और शांत तरीके से जिदंगी जीना पसंद करती हैं। 

 

गुस्से को कर लेती हैं हावी 

R अक्षर के नाम वाली लड़कियां में एक खामी है कि यह जल्दी खुद गुस्सा हावी कर लेती हैं। दरअसल, हर किसी की ये हर किसी की समस्या को सुलझाना चाहती है लेकिन उनके हिस्सा के तवान अपने खाले में डाल लेती हैं जिससे इन्हें गुस्सा आने लगते हैं।  

 

अपने नियमों पर जीती हैं जिंदगी 

इनकी एक खासियत और है कि ये दुनिया की बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते हैं और अपने बनाएं नियमों के हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करती हैं। इनकी अपनी एक अलग दुनिया होती है जिसमें यह खुश रहती हैं  कोई क्या कहेगा, इससे इन्हें कोई मतलब नहीं। 

दूसरे के लिए अच्छी मोटिवेटर

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां दूसरों के लिए बहुत अच्छी मोटिवेटर भी साबित होती हैं। दरअसल, यह दूसरों के हित के लिए काम करती हैं। इनकी यहीं गुण इनके व्यक्तित्व को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। 

Content Writer

Sunita Rajput