आईने का वास्तु से गहरा कनेक्शन, बदल सकता है आपकी किस्मत

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 10:59 AM (IST)

वास्तु अनुसार, हमारी आसपास की चीजें हम पर गहरा असर डालती है। उसी तरह घर पर लगा आईना सिर्फ चेहरा देखने के लिए व घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम ही नहीं करता है। यह हम पर अपना बुरा व अच्छा प्रभाव भी डालता है। साथ ही घर की सुख-समृद्धि के साथ जुड़ा होता है। ऐसे में इसे सही तरीके व दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। नहीं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में घर के आईने यानि शीशे से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स बताते हैं...

घर पर आईना लगाने की सही दिशा

वास्तु अनुसार, शीशा घर की पूर्व या उत्तरी दीवार पर लगाना शुभ होता है। इसके साथ ही इसमें आईना देखने वाले का चेहरा भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही दिखाई देना चाहिए। इससे घर में पॉजीटिविटी आती है। साथ ही सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

घर की इस दिशा में न लगाएं आईना

वास्तु अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा पर आईना लगाना अशुभ होता है। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। साथ ही इसका बुरा असर घर के मुखिया पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें ज्यादातर घर से बाहर रहना पड़ता है।

ऐसा आईना लगाने से बचें

अक्सर लोग शीशा टूटने पर भी उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। मगर वास्तु इसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ में कलह-क्लेश का माहौल बनता है। ऐसे में थोड़ा सा शीशा टूटने पर भी इसे बदल लें।

आईने की साफ-सफाई का भी रखें ध्यान

घर की बाकी चीजों की तरह आईने की भी रोजाना सफाई करें। साथ ही शीशा धुंधला होने पर इसे तुरंत बदल लें। धुंधले आईने में छवि साफ नहीं दिखाई देती है। ऐसे में इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा साफ शीशे का इस्तेमाल करें।

बेडरूम में इस जगह लगाएं आईना

बेडरूम में ठीक बेड के सामने आईना लगाने से बचें। अगर आप इसे बेड के सामने ही लगाना चाहते हैं तो सोने से पहले आईने को कपड़े से ढक दें। ताकि सोते समय आपकी परछाई शीशे में ना दिखे। वास्तु अनुसार, सोते समय शीशे में छवि दिखाई देना अशुभ माना जाता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

घर की दक्षिण दिशा में एक बड़ा गोल आईना लगा दें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

Content Writer

neetu