जानिए बालों की केयर से जुड़े कुछ मिथ और उनकी सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 03:09 PM (IST)

बालों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए इसकी खासतौर पर केयर की जरूरत होती है। मगर बहुत सी महिलाएं बालों में कोई समस्या होने पर इससे जुड़े गलतफहमियों में पड़ जाती हैं। कई मानती है बालों को रोज धोने चाहिए और कुछ का कहना है नहीं। इसतरह बालों से संबंधित अलग- अलग मिथ मानने के कारण महिलाएं अपने बालों को खराब कर बैठती है। तो चलिए आज हम आपको हेयर केयर से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में बताते हैं...

1. मिथ - बालों को रोजाना धोना चाहिए।

सच्चाई 

अगर आप भी ऐसा सोचती है तो यहां हम बता दें कि यह बात ग़लत है। असल में, बालों को धोने से वे साफ तो होते हैं। मगर वे अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगते हैं। इसके कारण सामान्य बालों की तुलना में बाल तेजी से झड़ते हैं।

2. मिथ - कलर कराने से बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं।

सच्चाई 

ऐसा सच नहीं है। असल में बालों के टूटने का कारण उसे ठीक से पोषण न मिलना होता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक और अच्छे ब्रांड व क्वालिटी के हेयर कलरिंग प्रॉडक्ट्स आपके बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 

3. मिथ - एक सफेद बाल तोड़ने से ये बढ़ जाते हैं।

सच्चाई 

अक्सर लोगों का मानना होता है कि एक सफेद बाल तोड़ने से कई बाल सफेद होते हैं। मगर इस बात में कितनी सच्चाई है। इसका जवाब अभी तक साइंस के पास भी नहीं है। साथ ही सफेद बालों को तोड़ने की जगह इन्हें कलर करें।

4. मिथ - ज्यादा शैंपू करने से बाल झड़ते हैं।

सच्चाई 

अक्सर लोगों का मानना होता है कि ज्यादा बार बार धोने से वे झड़ने लगते हैं। मगर ऐसा जरूरी नहीं है। असल में, बालों का टूटना भी उसकी ग्रोथ का एक हिस्सा है। ऐसे में अगर बाल ज्यादा नहीं टूट रहे है तो यह आम बात है।

5. मिथ - गीले बालों से सोने पर स्कैल्प में फंगस होने लगती है।

सच्चाई 

इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। असल में स्कैल्प पर फंगस होने का गीले बालों से कोई कनेक्शन नहीं है। फंगस की परेशानी बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है। साथ ही इस इंफेक्शन का कारण गंदी कंघी को यूज करना या ड्रैंडफ होता है।

6. मिथ - हेयरकट या ट्रीमिंग करवाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।

सच्चाई 

बहुत सी महिलाओं का मानना है कि बालों को ट्रीम करने से वे तेजी से बढ़ते हैं। मगर यह सच नहीं है। असल में बाल जड़ों से निकलते हैं और ट्रिमिंग बालों की लेंथ यानी अंत से होती है। इसतरह बालों के बढ़ने के बढ़ने का कोई कनेक्शन नहीं है। हां वैसे बालों के झड़ने और दोमुंहे की समस्या से निजात पाने के लिए हर 2-3 महीने के बाद हेयरकट या ट्रिमिंग करवा सही है। ‌ 
 

Content Writer

neetu