कई औरतों के साथ रिलेशन लेकिन फिर भी रहे जिंदगीभर अकेले, इसलिए शादी से भागते थे संजीव कुमार

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 05:26 PM (IST)

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार अपनी दमदार एक्टिंग से बेहद मशहूर थे। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। कॉमेडी से लेकर गंभीर तक हर किरदार को वे बड़ी आसानी से निभाते हैं। ऐसे में लोग उनकी एक्टिंग बेहद पसंद करते हैं। एक दमदार एक्टर होने के अलावा उनकी मनमोहक मुस्कान से लड़कियां जल्दी ही उनकी दीवानी हो जाती है। मगर फिर भी संजीव कुमार को औरतों पर एक चीज को लेकर हमेशा शक बना रहता था। शायद इसी कारण वे हमेशा कुंवारे हैं। उसके बाद 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से संजीव कुमार का निधन हो गया था।

एक्टर संजीव कुमार था इस बात का डर

एक्ट्रेस अंजू महिंद्रा ने द्वारा एक इंटरव्यू में खुलासा किया गया कि संजीव कुमार हमेशा लड़कियों से घिरे रहते थे। कई लड़कियां उन्हें लंच खिलाकर अपना बनाने की कोशिश करती थी तो कई लड़कियां उनके प्यार में ही पड़ गई थी। मगर इतनी सारी औरतों के नजदीक जाने बाद भी वे शादी के बंधन में नहीं बंधे। दरअसर, वे जब किसी औरत के करीब जाते तो लोग उन्हें कहते कि वे उनके नहीं बल्कि (एक्टर) उनके पैसों के पीछे है।

लोगों की बातों पर आ जाते थे

इंटरव्यू दौरान अंजू महेंद्रा ने कहा था कि जब कभी संजीव जी का नाम किसी लड़की के साथ जुड़ता तो उनके करीबी लोग उनसे कहते थे कि ये तो तेरे पैसों से प्यार करती है। ऐसे में वे जल्दी ही लोगों की बात में आकर पीछे हट जाते हैं। अंजू महेंद्रा जी ने एक बार तो संजीव कुमार से कहा भी था कि क्या आप पागल हैं ? क्या आप खुद को जज नहीं कर सकते हैं? अगर वे आपके पैसों के पीछे है तो भी क्या? अगर आप हमेशा ऐसा ही सोचते रहेंगे तो आपकी कभी भी शादी नहीं हो सकेगी।

एक्ट्रेस हेमा मालिनी से करना चाहते थे शादी

कहा जाता है कि एक्टर संजीव कुमार एक्ट्रेस हेमा मालिनी को बेहद पसंद करते थे। असल में, उनका दिल हेमा जी पर आ गया था और वे उनसे शादी भी करना चाहते थे। मगर एक्टर धर्मेद्र की वजह से उनका हेमा जी से रिश्ता टूट गया था। संजीव कुमार जी ने शादी नहीं की बल्कि अकेले रहकर ही अपनी जिंदगी गुजारी। दरअसल, हेमा मालिनी भी एक्टर धर्मेद को पसंद करती थी। ऐसे में उन्होंने धर्मेद जी द्वारा प्रपोज करने पर उनसे संजीव का रिश्ता ठुकराकर धर्मेंद्र से शादी कर ली। बता दें, हेमा मालिनी के अलावा एक्टर संजीव का नाम सुलक्षणा पंडित से भी जुड़ा था। मगर संजीव कुमार ने उनसे शादी करने से मना कर दिया है। इसके बाद सुलक्षणा भी जिंदगीभर अकेली रहीं यानि उन्होंने शादी नहीं की।

 

Content Writer

neetu