WMD: मलेरिया से जुड़ी से ये बातें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 11:09 AM (IST)

विश्व मलेरिया दिवस मनाने की शुरुआत 2008 में की गई थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा मलेरिया के बारे में सचेत करना है। आकड़ों के हिसाब से मलेरिया एक ऐसी बीमारी हैं, जिससे हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है। वैसे तो इस दिन के बारे में हर कोई जानता ही है लेकिन आज हम आपको वर्ल्ड मलेरिया डे से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं विश्व मलेरिया दिवस से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य, जिसे हर किसी को जानना जरूरी है।
 

 

'विश्व मलेरिया डे' से जुड़े कुछ रोचक तथ्य


- वर्ल्ड मलेरिया डे विश्व संगठन की तरफ से मलेरिया पर काबू पाने के लिए 25 अप्रैल को मनाया जाता है। मलेरिया को दलदली बुखार (Marsh Fever) भी कहा जाता है।
 

- आकड़ों के मुताबिक हर साल लगभग 51.5 लोग मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा इस बीमारी के कारण हर साल कम से कम 20-30 लाख लोगों की जान भी चली जाती है।


 

- यह जानकर आपको हैरान होगी कि पुराने इतिहास में भी मलेरिया के वर्णन मिलते हैं। चीन के 2700 ईसा पूर्व में भी मलेरिया बीमारी का वर्णन किया गया है।
 

- मलेरिया को इटालियन भाषा के शब्द 'माला एरिया' से लिए गया है, जिसका अर्थ है 'बुरी हवा'।
 

- बहुत कम लोग जानते होंगे कि मादा मच्छर ही इंसान को काटती हैं, नर मच्छर नहीं। मादा मच्छर को खून चूसने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसलिए वह इंसान का खून चूसती हैं।


 

- मलेरिया के कारण सबसे ज्यादा मौत अफ्रीका में होती है। अफ्रीका में हर साल लगभग 85% मौते हो जाती है।
 

- मलेरिया मच्छर काटने के लगभग 7-8 दिन बाद ही इसके लक्षण नजर आते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इसे मामूली फ्लू समझ लेते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput