इस जगह पर घूमने जा रहे हैं तो आपको जरूर मालूम होनी चाहिए ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 06:45 PM (IST)

दुनियाभर में करीब 200 से अधिक देश है। सभी के अपने- अपने रीति- रिवाज, नियम होने से ये एक- दूसरे से खुद को कुछ अलग बनाने का काम करते हैं। ऐसे में ही पूरी दुनिया में एक ऐसा देश है जो अपनी टेक्नोलॉजी के साथ रीति- रिवाजों को लेकर बेहद ही पक्के हैं। हम यहां जापान देश की बात कर रहें हैं जो दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाने में मशहूर है। ऐसे में अगर यहं घूमने की सोच रहें हैं तो चलिए बताते हैं आपको इस देश से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

समय के पक्के

जापान के लोग समय को लेकर बहुत ही पक्के होते हैं। यह लोग हर काम को समय पर करना पसंद करते हैं। बात यहां के ट्रेनों की करें तो वो भी बस 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होती है। ऐसे में अपने इसी गुण के चलते ये पूरी दुनिया में फेमस है। 

रीति- रिवाजों को लेकर पक्के

जापान के लोग अपनी परंपरा व रीति-रिवाजों को लेकर बेहद पक्के हैं। इस प्राचीन देश में हर कोई एक- दूसरे को झुककर आदर व सम्मान देते हैं। साथ ही माना जाता है कि ये लोग सामने वाले को जितनी इज्जत देना चाहते हैं, उनके सम्मान में उतना ही ज्यादा झुकते हैं। कोई भी व्यक्ति चाहे जितना मर्जी बड़ा और प्रतिष्ठित हो मगर फिर भी वह सामने वाले व्यक्ति को इज्जत देने के लिए झुकेगा। 

जोर से बोलने में मनाही

जापान देश में किसी से जोर से बात करना अच्छा नहीं मानते हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी चीज सूंघने की भी मनाही है। वहां के लोग इसे असभ्य मानते हैं। साथ एक साथ कपल्स का हाथ पकड़ कर घूमना भी ग़लत मानते हैं।‌

नववर्ष में बजाते हैं 108 बार मंदिर की घंटी

बात इनके नया साल मनाने की करें तो ये लोग मंदिर की घंटी को 108 बार बजाकर सभी को बधाई देते हैं। इसतरह वे नए साल की बधाई एक- दूसरे को दे कर अपनी खुशी जाहिर करते हैं।

10 साल की उम्र तक नही जाता बच्चा स्कूल

यहां पर बने कानून के मुताबिक कोई भी बच्चा 10 वर्ष का होने से पहले कोई परीक्षा नहीं दे सकता है। उनके अनुसार, इस आयु तक बच्चा को अपनी जिंदगी अच्छे से एन्जॉय करनी चाहिए।

लोगों की औसत उम्र 82 वर्ष 

यहां के लोग साफ- सफाई को महत्व देते हैं। ऐसे में में जापान बेहद ही साफ और सुंदर देश है। बात यहां के स्कूलों की सफाई के बारे में करें तो सभी शिक्षक और छात्र मिलकर अपनी- अपनी कक्षाओं की सफाई करते हैं। ऐसे में ये लोग अपनी सेहत के प्रति बेहद सजग है। जापानी लोगों की औसत आयु 82 मानी जाती है, जो बाकी देशों के मुकाबले कई गुना अधिक है।
 

Content Writer

neetu