दांत दर्द से लेकर पेट की बीमारी तक, सुपारी खाने से मिलेंगे कई लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 12:37 PM (IST)

सुपारी आमतौर पर पान, गुटका में इस्तेमाल की जाती है। वहीं इसका पूजा-पाठ में भी विशेष महत्व है। मगर क्या आज जानते हैं कि सुपारी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, औषधीय गुणों से भरपूर होती है। औषधीय गुणों से भरपूर सुपारी का कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसका नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं सुपारी खाने से फायदों के बारे में...

पेट संबंधी बीमारियों से दिलाएगी छुटकारा सुपारी

सुपारी पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र मजबूत करते हैं। ऐसे में पेट दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी, दस्त, पेट में कीड़े आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सुपारी का काढ़ा बनाकर पीने से पेट में कीड़े नहीं बनते हैं। दस्त से आराम दिलाने में भी सुपारी फायदेमंद होती है। इसके लिए 5 हरी सुपारी को धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसका काटकर सेवन करें। इससे दस्त से आराम मिलता है।

आंतों को रखे स्वस्थ

छाछ के साथ 1-4 ग्राम सुपारी का सेवन करें। एक्सपर्ट अनुसार इससे आंतों स्वस्थ रहती है। ऐसे में इससे संबंधित बीमारियों से जल्दी रिकवरी होती है। साथ ही आंत संबंधी बीमारियों की ​चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

सुपारी में कैल्शियम भी पाया जाता है। ऐसे में यह दांतों के लिए भी फायदेमंद मानी गई है। दांतों में दर्द व अन्य समस्याएं होने पर सुपारी के चूरन से मसाज करने से आराम मिलता है।

तनाव कम करने में मददगार

सुपारी का सेवन करने से तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होती है। एक्सपर्ट अनुसार इसे चबाने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आप डिप्रेशन की बीमारी से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के कारण कई लोगों का बार-बार मुंह सूखता ह। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए इन लोगों को मुंह में सूखे सुपारी का एक टुकड़ा रखना चाहिए। इसे चबाने से भारी मात्रा में सलाइवा निकलता है, जिससे मुंह सूखने की परेशानी से निजात मिलता है।

उल्टी को रोकने में कारगर

अक्सर सफर दौरान उल्टी आने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए भी  सुपारी कारगर साबित होती है। इसके लिए सुपारी व हल्दी के पाउडर को चीनी के साथ मिलाकर पानी के साथ सेवन करें। इससे उल्टी की समस्या से आराम मिलेगा।

घाव जल्दी भरने में कारगर

सुपारी स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। चोट लगने पर प्रभावित जगह पर सुपारी पीस कर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से घाव जल्दी सूखने में मदद मिलती है।

Content Writer

neetu