आपकी यही गलतियां फेफड़ों को करती हैं जल्दी खराब

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 02:29 PM (IST)

फेफड़े शरीर का खास हिस्सा है। इसमें समस्या होने पर सांस लेने में मुश्किल होती है। इसके कारण अस्थमा की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए इसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। प्रदूषण के कारण यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। इस के होने पर जरा सा काम करने पर सांस फूलने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से यह बीमारी बढ़ती जा रही है और आपको किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

1. बढ़ता हुआ प्रदूषण
फेफड़ो के खराब होने का कारण बढ़ता हुआ प्रदूषण है। इससे अस्थमा जैसी बीमारी के चांस बढ़ जाते हैं और सांस फूलने लगती है। जिन लोगों को धूल, धुआं, पालतू जानवरों से एलर्जी हो उन्हें खास करके अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

2. तंबाकू का सेवन 


तंबाकू के सेवन से भी फेफड़ो के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सेवन करने वाले 10 में से 9 लोगों में यह समस्या देखी जा रही है। फेफड़ो को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू जैसी नशे से दूर रहना चाहिए।

3. एलर्जी के कारण
फेफड़ो के खराब होने का कारण एलर्जी भी हो सकती है। यह एलर्जी परफ्यूम, रुई के बारीक रेशों, आटे की धूल, कागज की धूल, कुछ फूलों के पराग, पशुओं के बालों आदि से हो सकती है। जिन लोगों को बहुत जल्दी एलर्जी होती है उन्हें इन चीजों से दूर रहना चाहिए।

4. पटाखों का धुआं


पटाखों के जलने से होने वाला धुआं सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसमें ऐसे रसायन और टॉक्सिक सीधा असर फेफड़ों पर होता है। छोटे बच्चों और अस्थमा के रोगियों को इसके धुएं से दूर रहना चाहिए।

 

Punjab Kesari