Royal wedding: रिसेप्शन पार्टी में 90 लाख का गाउन पहनेंगी मेगन!

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 03:06 PM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी खबरे इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। बताया जा रहा है कि इनकी शादी 19 मई को इंग्लैंड के विंडसर में होगी। इस रॉयल वैडिंग से जुड़ी हर एक खबर जानने के लिए लोग काफी उत्सुक बैठे हैं। मेगन की वैडिंग ड्रैस से लेकर उनकी शादी में शामिल होने वाली मेहमानों की लिस्ट तक सब के बारे में जनाना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको मेगन और प्रिंस हैरी की शादी से जुड़ी एक नई खबर बताते है। 


खबरों के मुताबिक इस शाही शादी में मेगन करीब 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि 90 लाख का गाउन पहनने वाली है, जिसे ब्रिटिश डिजाइनर्स राल्फ और रूसो ने डिजाइन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेगन के इस गाउन की कीमत प्रिंस हैरी और उनकी फैमिली अदा करेगी। दरअसल, मेगन शादी के बाद विंडसर कैसर के सेंट जॉर्ज हॉल में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में यह गाउन पहनेगी। 

प्रिंस हैरी की होने वाली दुल्हन मेघन का ड्रैसिंग स्टाइल है सबसे अलग
 प्रिंस हैरी की होने वाली दुल्हन वैसे भी फैशन को लेकर बहुत चूजी है। 36 वर्षीय मेघन की तस्वीरें देखकर यह बात तो तय हो जाती है कि उन्हें फैशन की बहुत जानकारी भी है। हो भी क्यों न आखिर मेगन अमेरिकी टी.वी से जुड़ी हुई हैं। 


शादी में 600 मेहमान शामिल होंगे, जिनके लिए खास इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मेगन और हैरी की ब्राइडल पार्टी के लिए ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयज को भी सिलेक्ट कर लिया गया है, जिस लिस्ट में 10 बच्चों का नाम शामिल किया गया है। 
 

 

ये 10 नन्हें मेहमान भी अटेंड करेंगे प्रिंस हैरी-मेगन की शादी
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी 19 मई को होने जा रही है। जहां इस रॉयल वैडिंग में ढेरों मेहमान शामिल होंगे, वहीं दूसरी तरफ ब्राइडल पार्टी के लिए ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयजभी सिलेक्ट कर लिए गए हैं, जिस लिस्ट में 10 बच्चों का नाम शामिल किया गया है। आइए जानते है शाही शादी के ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयज के नाम। 

 

Punjab Kesari