Festive Season: मेहमानों के लिए घर पर बनाएं वनीला स्पंज केक

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 04:26 PM (IST)

स्पंज केक बनाना एक कला है। कई बार अनुभवी लोगों के लिए इसे बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मगर आज हम आपको सॉफ्ट एंड स्पंजी केक बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद  से आप बहुत आसानी से घर पर ही वनीला स्पंज केक बना सकेंगे।

सामग्री:

मैदा - 200 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
घर का मक्खन - 115 ग्राम
अंडे - 2
वनीला एसेंस - 1 टीस्पून
दानेदार चीनी - 200 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून
दूध - 125 मि.ली. 
अंडे का सफेद भाग - 1

बनाने की विधि:

1. एक बाउल में मैदा और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
2. उसके बाद बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस, चीनी, अंडे, नमक और दूध डालकर अच्छी तरह फिर से मिक्स करें।
3. स्पैचुला की मदद से बैटर को तब तक फेंटे जब तक बैटर बिल्कुल स्मूद न हो जाए।
4. ओवन को 350° तापमान पर प्रीहीट करने के बाद बैटर को टिन में डालकर बेक होने के लिए रख दें।
5. बैटर डालने से पहले टिन को चारों तरफ से बटर कोटिंग जरुर करें।
6. लगभग 30 से 35 मिनट तक आपका केक बनकर तैयार हो जाएगा। 
7. इसे नार्मल तापमान पर आने के बाद ही खाएं।
8. आप तैयार स्पंज केक को अपने मनपसंद तरीके से भी एंजॉय कर सकते हैं।
9. क्रीम और जैम की फिलिंग के साथ वनीला स्पंजी केक बहुत स्वादिष्ट लगता है। 


 

Content Writer

Harpreet