शाही मटन कबाब बनाने का आसान तरीका

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 11:54 AM (IST)

सामग्री:

मटन कीमा - 500 ग्राम
हरी मिर्च - 3
बारीक कटे प्याज - 3
अदरक का पेस्ट - 2 टीस्पून
लहसुन का पेस्ट - 2 टीस्पून
पुदीने की पत्तियां - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 जरुरत अनुसार
गर्म मसाला - 1/2 टीस्पून
हरा धनिया  - 1 टेबलस्पून ( बारीक कटा )
जीरा - 1 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
ब्रेड स्लाइस - 2
हल्दी - 1 टीस्पून
सफेद चने का आटा - 1 टेबलस्पून
नारियल पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
मक्खन - 2 चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
कच्चा पपीते - 2 टेबलस्पून

विधि:

- सबसे पहले एक बाउल में मटन लें, उसमें नमक, कच्चा पपीता, अदरक और लहसुन का पेस्ट लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर ठक कर रख दें। 
- अब इसके बाद एक अलग कटोरी या बाउल में हरी मिर्च, प्याज, धनिया और पुदीने की पत्तियां लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। 
- उसके बाद तैयार मटन में बाकी बचे मसाले यानि नारियल पाउडर, क्रीम और मक्खन डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
- अब तैयार मटीरियल को हाथ की मदद से छोटे-छोटे आकार के पेड़े बना लें, और एक-एक करके इन्हें गर्म तेल में तलने के लिए डालते जाएं। 
- गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें अच्छे से तलें।
- तलने के बाद तेल सोखने वाले पेपर पर इन्हें रखते जाएं, आपके मटन कबाब बनकर तैयार हैं, इन्हें अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।
- बारिश के मौसम में यह कबाब और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं, सर्दियों में इन्हें खाने से आपका शरीर अंदरुनी तौर पर गर्म महसूस करता है। 

 

Content Writer

Harpreet