जन्माष्टमी: घर में लाना चाहते हैं सुख समृद्धि तो वास्तु अनुसार बांसुरी से ऐसे सजाएं अपना घर

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 11:03 AM (IST)

बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में से एक है। वास्तु अनुसार, इसे घर व कार्यक्षेत्र पर लगाने से वास्तुदोष दूर होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। वहीं हर साल भादपद्र मास में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 30 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके पर कान्हा की प्रिय बांसुरी से जुड़ी कुछ खास वास्तु टिप्स बताते हैं...

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

बांसुरी का जोड़ा पूजा स्थल के बाहर या मंदिर की दीवार पर लगाएं‌। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होकर घर में धन का आगमन होता है।

कारोबार व नौकरी में तरक्की के लिए

वास्तु अनुसार, घर, दुकान, फैक्टरी व कार्यक्षेत्र में 2 बांसुरिया लटकाने से व्यापार संबंधी समस्याएं कम होती है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

अगर घर पर कोई लंबे समय से बीमार है तो उसके कमरे के दरवाजे या सिरहाने के पास एक जोड़ी बांसुरी लगाएं। मान्यता है इससे सेहत संबंधी समस्याएं कम होती है।

वास्तुदोष दूर करने के लिए

घर की उस दीवार पर एक जोड़ी बांस की बांसुरी लगाएं जहां पर सबकी नजर बार-बार पड़े। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों में एकता व प्यार बना रहेगा। इसके साथ ही वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलेगी।

मानसिक तनाव दूर करने के लिए

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण बहुत से लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इससे बचने व कम करने के लिए सोने से पहले अपने सिरहाने के नीचे एक बांसुरी रखें। वास्तु अनुसार इससे मन व स्थिर होने से मानसिक तनाव दूर रहता है।

सुख-समृद्धि के लिए

घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए ड्राइंग रूम की दीवार पर एक चांदी की बांसुरी लगाएं।

रिश्तों में मिठास बनाएं रखने के लिए

बेडरूम की सामने वाली दीवार या दरवाजे पर एक जोड़ी बांसुरी लटका दें।‌‌ मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में मजबूती व मिठास बनी रहती है।

 

Content Writer

neetu