शाकाहारी लोग हो सकते है इस विटामिन की कमी का शिकार, जानें लक्षण और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 12:07 PM (IST)

अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग लोग खाने में ऐसी चीजों का सेवन करना सही समझते है जिससे वे फिट एंट फाइन रह सके। इसके साथ वे ऐसे कई पौषक तत्वों को खाते नहीं है जिसके कारण उन्हें विटामिन बी 12 की कमी का सामना करना पड़ता है। वैसे तो इसकी कमी किसी को भी हो सकती है लेकिन शाकाहारी लोगों को इसके होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी एक वजह मांसाहारी खाने में विटामिन बी 12 भारी मात्रा में पाया जाना भी हो सकता है।  इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक 55 से 80 प्रतिशत भारतीय विटामिन B 12 की कमी का शिकार है। 

क्या है विटामिन बी12 की कमी?

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सारे पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इनमें से प्रोटीन, विटामिन, वसा, आयरन आदि की सभी सही मात्रा में मिलते रहने चाहिए। ताकि शरीर में ऊर्जा का संचार ठीक से हो सके। ऐसे में ही एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे शरीर को डीएनए सिंथेसिस, आरबीसी (RBCs) और नर्व्स को बनाने के लिए विटामिन B12  सही मात्रा में होना चाहिए। यह शरीर में अपने आप नहीं बनता है। इसके लिए विटामिन से भरपूर आहार खाने की जरूरत पड़ती है। असल में भारत के ज्यादातर लोग शाकाहारी और खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा अच्छे से ध्यान न देने की वजह से विटामिन बी12 की कमी के शिकार होने लगते है। इसके साथ ही विटामिन बी 12 की कमी के कारण इम्यून सिस्टम, छोटी आंत में कमजोरी होने लगती है और साथ ही में खून की कमी होने की संभावना बढ़ती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

- शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है।
- शरीर के किसी भी पार्ट में अचानक से झनझनाहट फील होती है। 
- आंखों के आगे अंधेरा छाना लगता है।
- हर समय थकावट महसूस होना।
- स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना।
- स्किन का कलर फीका पड़ने लगता है।
- मुंह में बार-बार छाले होते है।
- थकान और चिंता के कारण बातें भूलने लगती है।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के उपाय

इसकी कमी होने पर नर्व सेल्स डैमेज होने का खतरा बढ़ता है। इसके साथ ही विटामिन की कमी से डिमेंशिया और स्ट्रोक होने के चांचिस बढ़ते है। खासतौर प्रेगनेंट औरतों को इश विटामिन की कमी होने पर नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में समय रहते इसकी कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन युक्त आहार को शामिल करें। जो लोग मांसाहारी है वे इसकी कमी को अंडा, सोया, मटन और मछली जैसी चीजें खाकर विटामिन बी 12 कमी को पूरा कर सकते है। इसके अलावा शाकाहारी लोगों के लिए दूध, चीज, फल, हरी सब्जियां, दालों और दही आदि का भारी मात्रा में सेवन कर विटामिन बी की आपूर्ति कर सकते हैं। अगर आप चाहे डॉक्टर से सलाह ले विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, योगा और ध्यान करने से भी विटामिन B12 के कमी को कम किया जा सकता है।

Content Writer

Sunita Rajput