वास्तु: रंगों का सही चुनाव लाता है खुशहाली, जानें घर के किस कमरे में करवाएं कौन सा कलर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 02:00 PM (IST)

दीवारों पर किया पेंट घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। मगर वास्तु के अनुसार, रंग भी हमारे जीवन में अच्छा व बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए हर कमरे की दीवार के लिए खास रंग को चुनना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। चलिए जानते हैं घर के किस कमरे में किस रंग को करवाना शुभ माना जाता है...

दरवाजे से अंदर आते ही आने वाला कमरा 

घर के अंदर आने पर जो पहला कमरा आता है वहां पर सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। 

लिविंग रूम

घर की बैठक यानि लिविंग रूम में पीला, मटमैला, भूरा या हरा रंग करवाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजीटिविटी बरकरार रहती है। 

पूजा रूम  

अक्सर लोगों ने पूजा के लिए अलग कमरा बनवाया होता है। ऐसे में अगर आपका पूजा स्थल भी अलग है तो वहां पर गुलाबी, हरा, लाल, केसरिया आदि रंगों का पेंट करवाएं। वास्तु अनुसार, इन रंगों को पूजा रूम में करवाना शुभ माना जाता है। 

डाइनिंग रूम 

अक्सर लोगों को अलग से डाइनिंग रूम बनवाया होता है। वास्तु के अनुसार, यहां पर हल्के रंग का पेंट करवाना शुभ होता है। इसके लिए आप हल्का हरा, नीला या गुलाबी रंग चुन सकती है। 

बेडरूम 

बेडरूम में हमेशा हरा, नीला, गुलाबी आदि हल्का रंगों का प्रयोग करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे कमरे में सकारात्मता बढ़ती है। ऐसे में पति-पत्नी में मधुर संबंध बनते हैं। 

बच्चों का कमरा 

बच्चों के कमरे में आप नीला, हरा व काला रंग करवा सकती है। 

स्टडी रूम 

अध्ययन कक्ष यानि पढ़ाने वाले कमरे में हरा, लाल, गुलाबी, नीला, हल्का भूरा रंग करवाना शुभ होता है। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। 

किचन

वास्तु के अनुसार, रसोईघर यानि किचन में हमेशा शांति का प्रतीक माने जाने सफेद रंग का पेंट करवाना चाहिए। इससे वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

बाथरूम 

घर के बाथरूम में हमेशा गुलाबी, काला, स्लेटी या सफेद रंग करवाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

Content Writer

neetu