दुनियाभर में Valentine Day मनाने के हैं अजब-गजब रिवाज, कहीं जलाई जाती है फोटो तो कहीं...

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 12:12 PM (IST)

प्यार एक ऐसा अहसास है, जिसे हर कोई खुशी महसूस करता है। सच्चे प्यार के बिना जिंदगी अधूरी लगती है। ऐसे में ही प्यारभरा सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। भारत में कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट, टेडी बीयर, चॉकलेट देकर जिंदगीभर साथ रहने का वायदा करते हैं। मगर दुनियाभर के देशों में इसे अलग अंदाज से सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दूसरे देशों में इसे कैसा मनाया जाता है।

जापान

इस देश में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुषों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। बात अलग महिलाओं की करें तो वे इस दिन को 'थैंक्‍स डे' की तरह मनाती है। ऐसे में सभी महिलाएं अपने दोस्त, भाई, पति, पिता को गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट देकर थैंक्स करती है।

फ्रांस

फ्रांस दुनियाभर की रोमांटिक जगहों में शामिल है। बात यहां वैलेंटाइन डे को मनाने की करें तो यहां के लोग अलग ही परंपरा निभाते हैं। वे इन दिन पर लड़के-लड़की का एक जोड़ा बनाते हैं। फिर अलग कहीं पुरुष को अपना पार्टनर पसंद ना आए तो वह उसे छोड़कर आसानी से दूसरी महिला को चुन लेता है। साथ ही जिस लड़की को अपना प्यार नहीं मिल पाता है, वह उस लड़की की फोटो को बॉनफायर में जला देती है। 

वेल्स

वेल्स के लोग प्यार भरे वैलेंटाइन डे के दिन को 25 जनवरी को सेलिब्रेट करते हैं। इस खास दिन पर कपल्स एक-दूसरे को उपहार के तौर पर लकड़ी के चम्मच देते हैं। ऐसे में इन चम्मचों को 'लव स्पून्स' कहते हैं। इन स्पून्स को का डिजाइन ऐसा होता है कि कपल्स आसानी से एक-दूसरे को प्यार भरा कोई मैसेज दे पाएं। 

इंग्लैंड

इंग्लैंड में इस दिन का संबंध सपनों व भविष्य से माना जाता है। इस स्पेशल डे पर लड़कियां अपने तकिए पर 5 तेज पत्ते रख कर सोती है। माना जाता है कि ऐसा करने से होने वाला पति सपने में आता है। इसलिए इंग्लैंड की लड़कियों को वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। 

इटली 

इटली में वैलेंटाइन डे से जुड़ी अलग ही मान्यता है। माना जाता है कि लड़कियां सुबह उठने के बाद जिसे सबसे पहले देखती है, वहीं उसका जीवनसाथी बनता है। साथ ही इस खास दिन को मनाने के लिए सभी लोग एकसाथ किसी बाग में इकट्ठे होकर संगीत सुनते हैं। साथ ही इटली पर वैलेंटाइन डे को 'स्प्रिंग फेस्टिवल' के नाम से जाना जाता है। 


 

Content Writer

neetu