Surya Grahan 2020: भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण लेकिन पड़ेगा पूरा प्रभाव, ये 6 राशियां रहें सतर्क

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 10:30 AM (IST)

मार्गशीर्ष अमावस्या, साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर शाम 7:03 मिनट से रात 12:23 मिनट तक लगेगा इसलिए यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, देश में दिखाई नहीं देगा। मगर, क्योंकि ग्रहण को ग्रहों की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है इसलिए भले ही ग्रहण भारत में दिखाई ना दें लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर अच्छे-बुरे तरीके से पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण जहां कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव डालेगा वहीं कुछ के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कल लगने वाले ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

आप राशि के लोग इस दौरान कोई भी नया काम शुरू ना करें और भगवान का ध्यान लगाएं।

वृष राशि

आपको सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार को लेकर भी स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।

मिथुन राशि

पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण मिथुन लग्न में होगा इसलिए आप इस दौरान कोई नया काम शुरू ना करें। साथ ही किसी का अपमान ना करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग धैर्य से लेना होगा। किसी भी काम को लेकर लापरवाही न बरतें क्योंकि इससे आमदन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा फिजूलर्खची करने से भी बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि को हल्की-फुल्की चिंता सता सकती है लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है। आफ किसी तरह की कोई टेंशन ना लें।

कन्या राशि

ग्रहण कन्या राशि के पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकता है, जिससे परेशानियां आ सकती है। आपके लिए स्थिति कुछ कष्टदायक हो सकती है।

तुला राशि

धन से जुड़े मामलों तुला राशि के लोग थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु विराजमान होंगे। साथ ही वृश्चिक राशि में गुरु चंड़ाल योग का भी बन रहा है इसलिए आप ज्यादा सावधान रहें।

धनु राशि

वैसे तो आप पर ग्रहण का असर अच्छा रहेगा लेकिनधन और लेनदेन में सावधानी बरतें।

मकर राशि

मकर राशि को धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है लेकिन सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशि

साल के आखिर ग्रहण के साथ आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आमदनी में गिरावट आ सकती है। आपको आय व खर्च में तालमेल बनाने की जरूरत होगी।

मीन राशि

आपको नौकरी से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static