मकर संक्रांति 2020ः मेष राशि को होगा धन लाभ, जानिए इसके अच्छे-बुरे प्रभाव?

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 05:36 PM (IST)

लोहड़ी के एक दिन बाद हर साल मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार यह त्यौहार 15 जनवरी को है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इसी दिन से नए साल की शुरूआत मानी जाती है। वहीं, इस दिन सूर्य मकर राशि में जाता है इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश व सभी शुभ और मांगलिक काम शुरु किए जा सकते हैं।

 

क्योंकि इस दिन सूर्य राशि में बदलाव होता है तो इसका असर राशियों पर भी दिखाई देता है। यह सभी राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव भी डालता है। चलिए जानते हैंमकर संक्रांति का यह त्योहार किस राशि के लिए शुभ है और किसे थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है।

मेष राशि

इन राशि के लोगों की पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी। इन्हें धन लाभ होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी जिसके कारण यह कोई भी नया काम इस दिन शुरु कर सकते हैं।  

मिथुन राशि

अगर आपके काम सही नहीं हो रहे है तो मकर संक्रांति आपके लिए खुशियों भरी होगी। इस त्योहार पर आप जो भी काम करना चाहते है उसमें आप सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों इस दिन पैसों के मामले में जरा ध्यान से रहने की जरूरत है। नहीं तो आर्थिक रूप से हानि होने की परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

सिंह राशि

अगर आपकी राशि सिंह है तो यह त्योहार आपकी जिंदगी में खुशियां लाना वाला होगा। आपकी कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। 

कन्या राशि

इस राशि के लोग हर काम में सफलता हासिल करेंगे। साथ ही हर काम को लेकर खुशी और संतुष्टि भी महसूस करेंगे।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को इस दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।  नहीं तो घर में कलह-कलेश,  झगड़ों के होने की परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

स्टूडेंट्स के लिए यह त्योहार अच्छा रहेगा। उनके दिमाग का विकास हो ज्ञान में वृद्धि होगी। इसलिए इस दिन इन्हें उड़ाने के साथ पढ़ाई भी करनी चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान, इज्जत मिलेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति शुभ होगी। इन्हें सभी से सम्मान मिलेगा। 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को इस दिन थोड़ा अर्लट रहना होगा। इन्हें किसी तरीके का नुकसान होने का डर महसूस हो सकता है। 

Content Writer

Anjali Rajput