जानिए कितनी फीस लेकर शादियों में नाचने को तैयार होते हैं सितारे

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 10:36 AM (IST)

शादी जिंदगी में एक ही बार होती है, हां लेकिन अब कई बार होने लगी है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोगों से जितना बन सकता है उतना करते हैं। मगर कई लोग अपनी शादी के फंक्शन को शानदार बनाने के लिए बड़े सितारे को बुलाते हैं। बुलाए भी क्यों न, जब बॉलीवुड सितारे पैसे लेकर आने को तैयार हैं। मगर क्या आप जानते है कि बॉलीवुड के सितारे एक शादी के लिए कितनी फीस लेते है। चलिए जानते है कितने पैसों में बॉलीवुड के मशहूर सितारे शादियों में नाचने के लिए तैयार हो जाते हैं।


दीपिका पादुकोण
जब फिल्मों के लिए ही दीपिका पादुकोण करोड़ों में रुपए लेती है तो भला शादी के लिए लाखों क्यों ना लें। शादी में अपनी डांस परफॉर्मेंस देने के लिए दीपिका कम से कम 1 करोड़ रुपए चार्ज करती है।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल से शादी में परफॉर्म करवाना थोड़ा सा महंगा है। प्रियंका एक शादी में अपनी छोटी सी परफॉर्मेंस देने के लिए लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बहुत चंचल मिजाज की हैं और इसी वजह से शादियों में ज्यादातर लोग उनकी डिमांड ज्यादा करते है। मगर एक शादी में परफॉर्मेंस देने के बदले में अनुष्का 70 से 80 लाख रुपए लेती है।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फीस भी किंग साइज है। वैसे उनकी फीस 3-4 करोड़ है लेकिन याद रखिए शाहरुख खान के शादी में जाने एक एक नियम हैं, यह है कि वो साल में सिर्फ 10 शादियों या पार्टियों में डांस करते हैं।

कैटरीना कैफ
एक्ट्रेस कैटरीना बड़ी-बड़ी शादियों और इंटरनेशनल इवेंट्स में परफॉर्म करती है। शादियों में ठुमके लगाने के लिए वो कम से कम ढाई करोड़ रुपए की फील लेती हैं। अगर बात सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस की तो एक से दो करोड़ के बीच में मान जाती है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार देर रात पार्टियों में जाने से परहेज करते हैं और उन्हें पार्टी में बुलाने के लिए कम से कम डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

सनी लियोन
बॉलीवुड खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन एक शादी में डांस करने के लिए 60 से 80 लाख रुपए की फीस चार्ज करती है।

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लगभग 1 से 1.5 करोड़ एक शादी के लिए लेती है।

सोनाक्षी सिन्हा
शादी में परफॉर्म करने के लिए सोनाक्षी कम से कम 1.4 से 1.8 करोड़ रुपए एक शादी के लिए चार्ज करती है।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का अंदाज और कोई पसंद करते हैं जोकि सभी को हंसने पर मजबूर भी कर देता है। मगर क्या आपको मालूम है कि रणवीर शादी के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपए लेेते है।अगर आप भी चाहती हैं कि कोई बॉलीवुड स्टार अपना परफॉर्म देकर आपकी शादी की रौनक बढ़ाए तो इसके लिए आपको इतनी फीस चुकानी होगी।


 

Content Writer

Sunita Rajput