Vastu Tips: स्वाद ही नहीं किस्मत भी चमका सकते हैं किचन के मसाले, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 04:22 PM (IST)

भारत देश अपने मसालों से दुनियाभर में मशहूर है। इसे खाना व औषधीय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन मसालों का वास्तु में खास महत्व है? जी हां, वास्तु अनुसार, अलग-अलग मसाले का संबंध कुंडली में स्थित ग्रहों से माना जाता है। ऐसे में इनसे जुड़े कुछ खास उपाय करने से ग्रहदोष दूर होकर किस्मत बदल सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

जीरा से करें राहु-केतु ग्रह शांत 

कुंडली में राहु-केतु ग्रह अशांत होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों की राहु-केतु की बुरी दशा चल रही है उन्हें शनिवार के दिन जीरा दान करना चाहिए। जीरा का संबंध राहु-केतु ग्रह से होने से यह उनके अशुभ प्रभाव को कम करने में मदद करता है। 

लौंग और काली मिर्च से होगा शनि ग्रह मजबूत 

वास्तु अनुसार, लौग और काली मिर्च शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इससे जुड़ा उपाय करके आप कुंडली में शनि ग्रह मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए सरसों तेल में लौंग या काली मिर्च डालकर दीपक जलाएं। इससे शनि ग्रह के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

हींग से करें बुद्ध और बृहस्पति ग्रह मजबूत 

हींग का संबंध बुद्ध और बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। ऐसे में दोपहर के भोजन में हींग खाने से मन शांत रहता है। इसके साथ हू बुद्ध दोष दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।  

सौंफ से करें शुक्र व मंगल ग्रह मजबूत

सौंफ का संबंध शुक्र व मंगल ग्रह से माना जाता है। वास्तु अनुसार, सौंफ और मिश्री को एक साथ मिलाकर खाने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए सौंफ में गुड़ मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। 

हल्दी से करें बृहस्पति ग्रह मजबूत 

हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। ऐसे में कुंडली में बृहस्पति मजबूत करने से लिए जेब में हल्दी की गांठ या रूमाल में चुटकीभर हल्दी बांधकर रखनी चाहिए। 

Content Writer

neetu