स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर है बथुआ, जानिए इसके फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 05:18 PM (IST)

सर्दी के मौसम में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाएं। ठंड के मौसम में आपको कई तरह समस्याएं जैसे शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना, पुरानी चोट में तकलीफ, त्वचा में रूखापन, बदहजमी और जोड़ों का दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बथुआ सब्जी का सेवन इन सभी समस्याओं को दूर कर सकता है। इस सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करके आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते है। इसके अलावा बथुआ सब्जी का सेवन आपको पथरी से लेकर दिल की बीमारियों से बचाता है।
 

1. गुर्दे की पथरी
गुर्दे में पथरी को बाहर निकालने के लिए बथुआ सब्जी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके रस में शक्कर मिलाकर पीने से पथरी जल्दी गल जाती है।

2. लीवर
विटामिन्स और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर इस सब्जी का साग बनाकर रोजाना खाने से लीवर मजबूत होता है। इससे आप लीवर के रोगों से बचे रहते है।

3. दिल की बीमारी
बथुआ सब्जी की लाल पत्तियां खाने से दिल की बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन दिल को स्वस्थ रखता हैं।

4. जलने की चोट
अगर आप कहीं से जल जाए तो बथुए के पत्तों को पीसकर इसका लेप लगाएं। इससे जलन के दर्द से तुंरत आराम मिल जाएगा और जले की चोट भी जल्दी ठीक होगी।

5. कब्ज
बथुए का रस रोजाना पीने से कब्ज और एसीडिटी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा इसका उबला हुआ पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

6. इम्यून सिस्टम
विटामिन्स, मिनरल्स, कॉपर, मर्करी और गोल्ड के गुणों वाली बथुआ सब्जी में दही मिलाकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हेल्दी डाइट के लिए यह सबसे ऑप्शन है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

 

Punjab Kesari