जिम जाने का दिल नहीं तो स्विमिंग से घटाएं अपना वजन, जानिए कई और फायदे

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 11:08 AM (IST)

लोग आजकल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गए है। ऐसे में वे अपनी डेली रूटीन का अच्छे से ध्यान रख रहें हैं। बहुत से लोग खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए जिम में जाकर भी एक्सरसाइज करना करते हैं। मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें जिम जाना व एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद नहीं है। ऐसे में शरीर को एनर्जेटिक और बीमारियों से बचाए रखने के लिए स्विमिंग करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। रोजाना 30 मिनट तक स्विमिंग करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ने के साथ वेट लूज करने में मदद मिलती है। दिल और मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही माना जाता है कि जमीन पर एक्सरसाइज करने के मुकाबले में स्विमिंग करने से शरीर का करीब 12 गुणा ज्यादा जोर लगता है। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव होने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं स्विमिंग करने के अन्य फायदों के बारे में...

तनाव करे कम

स्विमिंग करने से शरीर रिलैक्स होता है। दिल और दिमाग शांत होने से शारीरिक व मानसिक रूप से शांति मिलती है। इससे व्यक्ति अपने दिनभर की थकान भूलकर खुशी महसूस करता है। 

वजन करे कंट्रोल 

जो लोग अपने बड़े हुए वजन की समस्या से परेशान है उन्हें रोजाना स्विमिंग जरूर करनी चाहिए। इससे शरीर अच्छे से गतिविधियां करता है। ऐसे में पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसलिए वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना 30  मिनट तक स्विमिंग करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे 440 कैलोरी तेजी से कम करने में मदद मिलती है। 

शरीर में आता है लचीलापन

रोजाना 30 मिनट तैरने से शरीर की अच्छे से एक्सरसाइज होती है। बॉडी स्ट्रेच होने के शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही हड्डियां व मांसपेशियों में मजबूती है। 

दिल रहता है स्वस्थ 

इससे शरीर में बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम व कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके चलते दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,रोजाना 30 मिनट तक स्विमिंग करने से 30 से 40 प्रतिशत दिल की बीमारियों को लगने का खतरा कम हो जाता है।
 

Content Writer

neetu