जानें डायब‍िटीज के मरीजों को आम के अचार का सेवन करना चाहिए या नहीं?

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 11:42 AM (IST)

आज के समय में डायबिटीज एक बेहद आम और खतरनाक बीमारी में से एक है।इस में खाने-पीने में मरीजों को काफी ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। हर चीज को खाने से पहले शुगर पीड़ितों को 10 बार सोचना पड़ता है। अक्सर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों का कई खाने कि चीजों को लेकर सवाल रहता है की उन्हें क्या खाना चाहिए या क्या नहीं। इन्हीं कुछ चीजों में से एक आम का अचार भी है। ऐसे में आपको जानकारी के लिए बता दें की अचार के शौकीन लोगों को अचार का ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि अचार एक अच्छा फर्मेंटेड फूड है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में नमक यानी सोडियम और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा नमक और तेल डायबिटीज मरीज के ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं क‍ि अचार खा सकते हैं तो आपको बताते है इसका जवाब हां है। लेक‍िन बहुत ही सावधानी बरतते हुए।

इस तरह से अचार खाएं 

फ्रेश अचार खाएं या इसमें स्‍वाद बढ़ाने के ल‍िए अदरक और नींबू को मिला सकते हैं। नींबू डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ज‍िन लोगों की लाइफस्‍टाइल हेल्‍दी है और जो लोग जंंक फूड या बाहर का खाने से परहेज करते हैं। उनके लिए अचार उतना नुकसानदेह नहीं होगा, ले‍क‍िन सीम‍ित मात्रा में ही खाएं। अचार खाने के साथ अगर आप भोजन में सलाद को शाम‍िल करते है तो यह नमक की मात्रा को संतुल‍ित कर देता है।

PunjabKesari

संतुल‍ित मात्रा में खाए 

डायबिटीज के मरीज अगर मांस, सब्जी, अचार और रोटी जैसे आहार तत्वों को संतुलित रूप से सेवन करते हैं तो इससे ब्‍लड शुगर लेवल न‍ियंत्रित रहता है। ऐसे में अब से अगर आप शुगर के मरीज हैं तो अब से थोड़ी सावधानी बरतें है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static