Diwali पर घर की किस दिशा में कौन से रंग का दीपक जलाना होगा शुभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 11:13 AM (IST)

दिवाली को सुख-समृद्धि व खुशियों  त्योहार माना जाता है। इसे जीवन से अंधेरा हटाने व प्रकार करने वाला पर्व कहा जाता है। इसलिए इस दिन खासतौर पर दीपक जलाएं जाते हैं। मगर ज्योतिष व वास्तु अनुसार, इन दीपकों को घर की सही दिशा में और सही रंग का जलाना चाहिए। मान्यता है इससे घर में सुख-शांति व वास होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

मिट्टी का दिया सबसे शुभ

वैसे तो बाजार में कई पीतल, चांदी और तांबे आदि के दीपक मिलते हैं। मगर वास्तु अनुसार मिट्टी का दीपक बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इन शुभ दिनों पर मिट्टी के दीए ही जलाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दिया पूरी रात तक जलें।

चलिए अब जानते हैं कि घर की किस दिशा में कौन से रंग का दीपक जलाना चाहिए...


उत्तर द‍िशा में नीले रंग का दीपक

धनतेरस के शुभ अवसर से पंचपर्व शुरु हो जाता है। ऐसे में इस दिन से घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का दीपक जलाएं।

पूर्व दिशा में हरे रंग का दीपक

घर की पूर्व दिशा में हरे रंग का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

दक्षिण दिशा में नारंगी रंग का दीपक

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में नारंगी रंग का दीपक जलाएं। इसी के साथ दक्षिण दिशा में लाल रंग और दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी या ग्रे रंग का दीपक जलाएं।

पश्चिम द‍िशा में गहरे नीले रंग का दीपक

इस शुभ दिन पर घर की पश्चिम द‍िशा गहरे नीले रंग के दीपक से सजाएं। इसके अलावा ग्रे कलर का दीपक जलाना भी शुभ रहेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस बातों का भी रखें ध्यान

इस शुभ दिन पर भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता, लक्ष्मी मां, मृत्यु के देवता यमराज जी की पूजा करने का महत्व है। इसके साथ ही इस दिन गाय की पूजा जरूर करें। घर के दक्षिण दिशा में यमराज जी के नाम यम का दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

 

Content Writer

neetu